टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब नई सियासी भूमिका में नजर आ सकते हैं. हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीतने पर कैबिनेट पर देने या व्हाइट हाउस में सलाहकार बनाने की पेशकश कर दी है. वहीं अब मस्क भी नई भूमिका के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने है. इस चुनाव में ट्रंप का मुख्य मुकाबला डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस से होने वाली है.
इस बीच मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, 'मैं सेवाएं देने के लिए तैयार हूं', इसके साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें लिखा है, डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी या DOGE.
रॉयटर्स से बातचीत में जब पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या आप मस्क को एडवाइजर की भूमिका या कैबिनेट पोस्ट पर देख सकते हैं. उसके लिए विचार करगें. तो इस पर उन्होंने कहा, 'वह बहुत स्मार्ट हैं. अगर वह ऐसा करेंगे तो मैं निश्चित रूप से यह काम करूंगा. वह बहुत ही समझदार व्यक्ति हैं'. इसके अलावा ट्रंप ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 7500 डॉलर टैक्स क्रेडिट को खत्म करने पर विचार करने की बात की है. हालांकि उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला नहीं ले रहे हैं.
I am willing to serve pic.twitter.com/BJhGbcA2e0
— Elon Musk (@elonmusk) August 20, 2024
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी में उत्साह और अमेरिकियों के बीच अपनी लोकप्रियता में वृद्धि के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी. एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक अमेरिका के लगभग आधे वयस्क हैरिस के बारे में बहुत या कुछ हद तक अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं.
बता दें कि 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है. यहां मुख्य टक्कर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बीच है. दोनों ही चुनावी मैदान में अपना-अपना किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन ट्रंप को मस्क का साथ मिलना कमला के लिए बड़ी चुनौती है.