menu-icon
India Daily

बड़े रंगीन मिजाज के निकले Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग! अब तीसरे अफेयर के खुलासे से तहलका

Nvidia के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की निजी जिंदगी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. एलिस पर चीनी जासूस होने का शक भी जांच के दायरे में है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
बड़े रंगीन मिजाज के निकले Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग! अब तीसरे अफेयर के खुलासे से तहलका
Courtesy: Pinterest

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनके कथित तीसरे अफेयर का खुलासा हुआ है. दो सूत्रों के मुताबिक, एलिस हुआंग और Nvidia की हेल्थकेयर डिवीजन की वाइस प्रेसिडेंट किंबर्ली पॉवेल के अलावा उनका कंपनी की एक अन्य महिला कर्मचारी के साथ भी रिश्ता था.

यह खुलासा ऐसे समय हुआ है, जब एलिस हुआंग के चीन से कथित संबंधों और जासूसी के आरोपों की जांच चल रही है. इस पूरे मामले ने जेनसन की निजी जिंदगी के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

एलिस और किंबर्ली के बाद तीसरी महिला का नाम

जेनसन हुआंग के कथित रिश्तों को लेकर अब तक दो महिलाओं के नाम सामने आ चुके थे. इनमें एलिस हुआंग और Nvidia की वरिष्ठ अधिकारी किंबर्ली पॉवेल शामिल हैं. अब एक अन्य महिला कर्मचारी के साथ उनके अफेयर की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इस तीसरे कथित रिश्ते से जुड़ी महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

तीसरे अफेयर के खुलासे ने मामले को नया मोड़ दे दिया है. खास बात यह है कि जेनसन के निजी संबंधों की जांच के बीच एलिस का नाम चीन से जुड़े कथित खुफिया नेटवर्क के संदर्भ में भी चर्चा में है.

एलिस हुआंग पर जासूसी के आरोपों की पुष्टि नहीं

एलिस हुआंग को चीनी जासूस बताए जाने के दावों पर अमेरिकी एजेंसियों के बीच सहमति नहीं है. अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने साफ किया है कि न्याय विभाग अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंचा है कि एलिस चीन के लिए जासूसी कर रही थीं या नहीं. FBI इस मामले से जुड़ी रिपोर्टों की जांच कर रही है.

अमेरिकी एजेंसियों में भी एकमत नहीं हैं अधिकारी

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर मतभेद हैं कि एलिस को चीनी राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने भर्ती किया था या नहीं. CIA के कुछ अधिकारी भी अब तक मिले सबूतों को उनके जानबूझकर चीन को जानकारी भेजने का प्रमाण नहीं मानते.

मामले में इंटरसेप्ट की गई बातचीत और दूसरी खुफिया जानकारियों की भी जांच हुई है. कुछ अधिकारियों को आशंका है कि जेनसन के जरिए अमेरिकी नीति निर्माताओं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंच बनाने की कोशिश की जा सकती थी.

चीन को चिप्स भेजने का मामला भी जुड़ा

FBI कम से कम एक साल से जेनसन हुआंग के कथित अफेयर और एलिस से जुड़े मामले की जांच कर रही है. ब्लैंच ने कहा कि अभी तक न्याय विभाग या FBI निदेशक काश पटेल ने एलिस को जासूस घोषित करने जैसा कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है.