menu-icon
India Daily

'प्लीज बस उसे बिस्तर में आजमाकर देखो...', मॉडल के साथ सेक्स करने लिए एजेंट ने एपस्टीन को भेजे ईमेल्स

एपस्टीन मामले में नए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि एक मॉडल एजेंट कथित तौर पर युवा मॉडल्स को उसके लिए उपलब्ध कराने की कोशिश करता था. ईमेल्स में आपत्तिजनक भाषा और नेटवर्क बनाने की योजना सामने आई है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
'प्लीज बस उसे बिस्तर में आजमाकर देखो...', मॉडल के साथ सेक्स करने लिए एजेंट ने एपस्टीन को भेजे ईमेल्स
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: U.S. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस यानी DOJ द्वारा जारी किए गए नए और बेहद चौंकाने वाले दस्तावेजों ने कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के काले साम्राज्य की एक और घिनौनी परत को बेनकाब कर दिया है. सैकड़ों नए ईमेल से पता चलता है कि एक पूर्व अमेरिकी मॉडल एजेंट, रैमसे एल्कहोली सालों तक एपस्टीन को 18 और 19 साल की युवा, उभरती हुई मॉडल्स सप्लाई करता रहा. 

इन ईमेल में इस्तेमाल की गई भाषा इतनी आपत्तिजनक है कि यह साफ तौर पर दिखाती है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देखने वाली युवा महिलाओं को सिर्फ सामान की तरह इस्तेमाल किया जाता था.

एपस्टीन और एल्कहोली के बीच क्या हुई बातचीत?

2009 और 2019 के बीच एपस्टीन और एल्कहोली के बीच हुए इन ईमेल में युवा महिलाओं के शरीर और सेक्स के प्रति उनके रवैये के बारे में बेहद अश्लील बातें की गई हैं. 2011 के एक ईमेल में एल्कहोली ने एक 20 साल की महिला का जिक्र किया जो गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रही थी. 

एजेंट ने क्या लिखा?

एजेंट ने एपस्टीन को लिखा कि प्रिय जेफरी, प्लीज बस उसे बिस्तर में आजमाकर देखो. जब एपस्टीन ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई, तो एजेंट ने फिर से गुजारिश करते हुए लिखा, "जेफरी, प्लीज बस उसे बिस्तर में आजमाकर देखो... मुझे लगता है कि इससे उसे समझ आएगा कि असली सेक्स कैसा होता है. मैं सच में चाहता हूं कि ऐसा हो ताकि मुझे कुछ तसल्ली मिल सके... उसे यह जानने की जरूरत है कि मिलने का असली मतलब क्या होता है.' एल्कहोली ने बाद में मीडिया को बताया कि यह ईमेल उस युवा महिला की इजाजत से भेजा गया था.

दस्तावेजों में क्या आया सामने?

दस्तावेजों से यह साफ है कि एल्कहोली को कम उम्र की लड़कियों में एपस्टीन की दिलचस्पी के बारे में अच्छी तरह पता था. 2009 के एक ईमेल में एक खास लड़की का जिक्र करते हुए उसने लिखा, 'मुझे पता है कि 23 साल की उम्र तुम्हारे लिए काफी ज्यादा है.' उस समय एपस्टीन 56 साल का था. 

एक अन्य ईमेल में एल्कहोली ने 19 वर्षीय लड़की को एपस्टीन से मिलवाने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह धार्मिक थी. एल्कहोली ने एपस्टीन को सैकड़ों ईमेल भेजे. उसने एक युवती को बिजनेस-माइंडेड सेक्स मशीन बताया.