menu-icon
India Daily

ईरान ने किया सऊदी अरब में स्थित यूएस बेस पर मिसाइल से हमला, 10 अमेरिकन जवान घायल

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के दौरान ईरान ने सऊदी अरब यूएस बेस पर हमला किया है, जिसमें 10 अमेरिकन जवान घायल हो गए हैं. यह रियाद के दक्षिण-पूर्व में स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस है, जिस पर हमला किया गया है.

Shilpa Shrivastava
ईरान ने किया सऊदी अरब में स्थित यूएस बेस पर मिसाइल से हमला, 10 अमेरिकन जवान घायल
Courtesy: X (@RapidReport2025)

नई दिल्ली: वेस्ट एशिया में चल रहा युद्ध और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है. शुक्रवार को, ईरान ने सऊदी अरब में एक अहम अमेरिकी मिलिट्री बेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में करीब 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. बता दें कि रियाद के दक्षिण-पूर्व में स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हमला किया गया था. 

रियाद का यह बेस अमेरिकी ऑपरेशन्स के लिए बेहद ही अहम माना जाता है. इसमें कई अमेरिकी रीफ्यूलिंग विमानों को नुकसान पहुंचा है. इसकी कुछ सैटेलाइट्स फोटोज ऑनलाइन शेयर की गई हैं, जिसमें कितना नुकसान हुआ है यह देखा जा सकता है. 

अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत:

अमेरिकी अधिकारियों ने इन जानकारियों की पुष्टि की. यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने इस बेस को निशाना बनाया है. 1 मार्च को भी एक हमला किया गया था जिसमें अमेरिकी सेना के सार्जेंट बेंजामिन एन. पेनिंगटन घायल हो गए थे. इसके बाद इनकी मौत हो गई थी. इस वॉर को चलते हुए एक महीना हो चुका है और अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं. 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि इस युद्ध में करीब 300 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं. ज्यादातर सैनिक ठीक होकर ड्यूटी पर लौट आए हैं, लेकिन 30 सैनिक अभी भी ड्यूटी से बाहर हैं. इनमें से 10 की हालत गंभीर है. 

ट्रंप के बयान के बाद हुआ हमला:

बता दें कि यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के ठीक एक दिन बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान पूरी तरह से खत्म हो चुका है. रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने दावा किया था कि इतिहास में किसी भी सेना को इतनी तेजी और असरदार तरीके से कभी भी बेअसर नहीं किया गया है. इस बात को साबित करने के लिए ईरान अभी तक खत्म नहीं हुआ है, यह हमला किया गया.

युद्ध की स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरानी ठिकानों पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में, ईरान अमेरिकी बेस और खाड़ी देशों पर लगातार मिसाइलें और ड्रोन दाग रहा है. इस संघर्ष के दौरान प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर बार-बार हमले हुए हैं.