French President Emmanuel Macron: इजरायल और हमास के बीच फिर से युद्ध विराम कराने की कोशिशें तेज हो गई है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हैं. शनिवार को मैक्रां कतर पहुंचे.
हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने कतर के विदेश मंत्री डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज बिन सालेह अल खुलाइफी, फ्रांस में कतर राज्य के महामहिम राजदूत शेख अली बिन जस्सेम अल-थानी ने स्वागत किया.
French President Arrives in Doha on a Working Visit to the Country. #QNA #Qatar #Francehttps://t.co/lvfdx9iWzE pic.twitter.com/rKwBtjOa5H
— Qatar News Agency (@QNAEnglish) December 2, 2023
आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां COP28 सम्मेलन में भाग लेने दुबई पहुंचे थे. कॉप28 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने इस्राइल और हमास के बीच एक और युद्ध विराम को लेकर बात की. बताते चलें कि शुक्रवार को इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम खत्म हो गया था. जिसके बाद इजरायली आर्मी ने दावा किया था कि हमास ने उस पर मिसाइल से हमला किया था. हमास के हमले के बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी, जिसके बाद से फिर से दोनों के बीच महासंग्राम छिड़ गया था.
COP28 सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने कहा था कि फलस्तीनी लोगों की जिंदगी की कीमत पर शांति नहीं आ सकती. उन्होंने कहा कि वो दोनों के बीच युद्धविराम कराने के लिए कतर के लिए रवाना हो रहे हैं.
मैक्रॉन ने दुबई में COP28 जलवायु शिखर सम्मेलन में कहा था कि स्थिति में स्थायी युद्ध विराम और सभी बंधकों को छुड़ाने के प्रयासों को दोगुना करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हमास का खात्मा करने के लिए 10 साल का समय लग जाएगा. हम किसी की जान के बदले शांति नहीं स्थापित कर पाएंगे.
हमास और इजरायल के बीच पहला युद्ध विराम 24 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चला था. इस दौरान हमास ने बंधकों की रिहाई की थी और इजरायल ने अपनी जेलों में बंध हमास के लड़ाकों को छोड़ा था.