खत्म होने की राह पर है यह अफ्रीकी देश, भूख से मर रहे जानवर!
Shubhank Agnihotri
02 Dec 2023
नागरिकों का नुकसान
कोई देश जब युद्ध के मैदान में होता है उसका सबसे ज्यादा नुकसान उस देश के नागरिक उठाते हैं.
तमाम चुनौतियां
वह देश युद्ध के दौरान तमाम आंतरिक मसलों और चुनौतियों का सामना करता है.
दर्द नहीं होता बयां
किसी देश में केवल इंसान ही नहीं रहते बल्कि जानवर भी रहते हैं. इंसान अपना दर्द बयां कर लेता है मगर बेजुबान जानवर अपना दर्द बयां नहीं कर पाते.
जानवरों को किया रेस्क्यू
जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था फॉर पॉज सूडान एनिमल रेस्क्यू सेंटर द्वारा खार्तूम के एक रिजर्व से लगभग 50 जानवरों को रेस्क्यू किया गया है.
जख्मी शेर
यहां से कमजोर और जख्मी 15 शेरों को भी रेस्क्यू किया गया है.
डरे हुए जानवर
खार्तूम के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मौजूद अल-बागुइर रिजर्व मिलिट्री बेस के पास है. गोलीबारी में कई जानवर घायल हुए हैं. सभी जानवर बेहद डरे हुए हैं.
हजारों लोगों की जान
सूडान में अप्रैल माह से जारी संघर्ष में 10000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
हर दिन बढ़ रहा आंकड़ा
यहां आकंड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है. फिलहाल जानवरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है.