menu-icon
India Daily

ईरान ने पहले ही दी थी रूस को आतंकी हमले की सूचना, फिर भी नाकाम रहे पुतिन!

Moscow Terror Attack: रूस के क्रोकस हॉल आतंकी हमले से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है कि ईरान ने संभावित आतंकी हमले के बारे में मॉस्को को पहले ही जानकारी दे दी थी.

India Daily Live
ईरान ने पहले ही दी थी रूस को आतंकी हमले की सूचना, फिर भी नाकाम रहे पुतिन!

Moscow Terror Attack: रूस पर बीते दिनों हुए आतंकी हमले में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी. लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि ईरान ने रूस को संभावित आतंकी हमले की सूचना पहले ही दे दी थी. रूसी मामलों की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने मॉस्को में बड़े आतंकी हमला होने की बात मॉस्को प्रशासन को दे दी थी. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आतंकी हमले की जानकारी के बाद भी पुतिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए? 

रूस के क्रोकस सिटी हॉल में 22 मार्च को हुए हमले में आतंकियों ने हॉल में घुसकर लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिस वजह से कम से कम 144 लोगों की जान चली गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली. रूस को लगभग 20 साल बाद इतने बड़े आतंकी हमले का सामना करना पड़ा. 

रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान ने आतंकी हमले के कुछ दिन पहले ही मॉस्को को हमले से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई थी. जिसमें एक बड़े आतंकी हमला होने की आशंका जताई गई थी. ईरान ने यह जानकारी उसके यहां बमबारी करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने के बाद हासिल की थी. जानकारी में हमले की तारीख , समय और स्थान की भी जानकारी दी गई थी. 

ईरान के खुफिया विभाग ने जानकारी दी कि 3 जनवरी को हुए दोहरे बम विस्फोटों से जुड़े 35 लोगों को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था. 19 जनवरी को दक्षिण पूर्वी करमान प्रांत में हुए हमले में 100 लोगों की मौत हो गई थी. ईरानी क्रांति के बाद हुए इतने बड़े हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी. तेहरान ने हमले से जुड़े इस्लामिक स्टेट अफगानिस्तान शाखा के एक कमांडर को भी गिरफ्तार किया था.