menu-icon
India Daily

अमेरिका में दर्दनाक हादसा, कार क्रैश में गई गर्भवती पार्टनर की जान; व्यक्ति पर केस दर्ज

ओहायो में एक कार दुर्घटना हुई, जिसमें एक 17 साल की गर्भवती लड़की की मौत हो गई. अब उस लड़की की मां ने उस व्यक्ति को देश से निकालने की मांग की है, जो इस हादसे का जिम्मेदार है.

Shilpa Shrivastava
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, कार क्रैश में गई गर्भवती पार्टनर की जान; व्यक्ति पर केस दर्ज
Courtesy: X (@deportednews)

नई दिल्ली: ओहायो में एक कार दुर्घटना हुई, जिसमें एक 17 साल की गर्भवती लड़की की मौत हो गई. अब उस लड़की की मां ने उस व्यक्ति को देश से निकालने की मांग की है, जो इस हादसे का जिम्मेदार है. लड़की मां एनेट होम्स ने कहा कि वह चाहती हैं कि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) 33 साल के तरसेम सिंह को हमेशा के लिए अमेरिका से बाहर निकाल दिया जाएगा. 

एनेट ने बताया कि तरसेम सिंह भारतीय नागरिक था और देश में अवैध रूप से रह रहा था. यह एशली के अजन्मे बच्चे का पिता था. परिवार वालों के अनुसार, एशली ने कई बार इस रिश्ते को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई. एनेट का कहना है कि किसी भी इंसान की मौत तब नहीं होनी चाहिए, जब वो अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हो. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर तरसेम को हमेशा के लिए देश से निकाल दिया जाता है तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होगी. वह उसे अमेरिका में देखना नहीं चाहती है. 

कैसे हुई दुर्घटना:

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना 16 फरवरी को हुई थी. एशली रेंज रोवर वेलर में पैसेंजर सीट पर बैठी थीं, जो तरसेम चला रहे थे. अधिकारियों का कहना है कि तरसेम ने पुलिस के कहने पर गाड़ी नहीं रोकी, जिससे पुलिस को उनका पीछा करना पड़ा. आगे बताया कि इस कार को सबसे पहले 55 mph की रफ्तार वाली जगह पर 79 mph की रफ्तार से जाते हुए पकड़ा गया था. 

कार का पीछे करने के दौरान इसकी रफ्तार 120 mph (लगभग 200 km/h) से भी ज्यादा हो गई थी. एक मोड़ पर आकर तरसेम सिंह का गाड़ी से कंट्रोल हट गया और वह गलत लेन में चला गया. इसके बाद वो एक जीप से टकरा  गया और उसकी गाड़ी पलट गई. एशली गाड़ी से बाहर जा गिरी और उसे जानलेवा चोटें आईं. उसका अजन्मा बच्चा भी नहीं बच पाया.

तरसेम सिंह पर लगे गंभीर आरोप: 

तरसेम सिंह पर गैर-इरादतन हत्या जैसे कई गंभीर अपराध के आरोप लगे थे. उसकी जमानत की रकम 1 मिलियन डॉलर की रकम तय की गई है. अमेरिकी कानून के तहत, जब तक अदालत में उसका दोष साबित नहीं हो जाता, तब तक उसे बेकसूर माना जाता है. ICE ने उस पर एक डिटेनर लगा दिया है, जिससे जब मामला खत्म हो जाएगा तो उसे देश से निकालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके लिए उसे हिरासत में भी रखा जाएगा.