Eric Garcetti: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश पर बात करते हुए भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि भारत ने अब तक जो भी कहा है वह किया है. अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की कोशिश के आरोपों की जांच के लिए भारत और अमेरिका संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि भारत सरकार ने जांच के लिए बनाए गए इस आयोग में ऐसे वरिष्ठ लोगों को रखा, जिनके पास काफी अनुभव है. गार्सेटी ने कहा कि लाल रेखा को पार नहीं किया जाना चाहिए और किसी विदेशी नागरिक की हत्या में कोई देश या कोई सरकारी कर्मचारी" शामिल नहीं होना चाहिए।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश का मामला विवादों में है. पन्नू को हिंसा के वित्तपोषण और खालिस्तानी भावनाओं को भड़काने के लिए भारत द्वारा आतंकवादी नामित किया गया है।
अमेरिकी दूत ने पन्नुन हत्याकांड की जांच के लिए भारत द्वारा एक आयोग गठित करने की भी सराहना की। गार्सेटी ने इन दावों को खारिज किया कि इस तरह की घटनाओं से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध प्रभावित हो सकते हैं. गार्सेटी ने कहा कि अमेरिकी सरकार की ओर से भी जांच जारी है.
फाइनेंशियल टाइम्स के एक रिपोर्ट में दावा किया कि अमेरिका में रहे है आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रची गई, ये साजिश भारत ने रची थी, जिसे अमेकिरा ने नाकाम कर दिया. कहा गया कि एफबीआई ने इसमें हस्ताक्षेप किया जिसके बाद योजना बदल दी गई. मामले में एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने का आरोप लगा था. शख्स पन्नू को मारने के लिए पैसे पर सहमत हो गया था. निखिल गुप्ता फिलहाल चेक गणराज्य की जेल में बंद है.