menu-icon
India Daily

कैसे आजाद हुआ था अमेरिका, कौन था वहां का 'गांधी,' जिसने अमेरिकियों को गुलामी से दिलाई मुक्ति?

आज यानी 4 जुलाई के दिन अमेरिका 248वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. 4 जुलाई 1776 को अमेरिका ने ब्रिटिश साम्राज्य से देश के आजाद होने का ऐलान किया था. इसी के साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना हुई थी. इसी दिन 13 ब्रिटिश कालोनियों के प्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाया था जो थॉमस जेफरसन द्वारा अपनाया गया एक ऐतिहासिक फैसला था.

India Daily Live
कैसे आजाद हुआ था अमेरिका, कौन था वहां का 'गांधी,' जिसने अमेरिकियों को गुलामी से दिलाई मुक्ति?
Courtesy: Social Media

भारत समेत कई देशों की तरह अमेरिका को भी ब्रिटने ने लंबे समय तक गुलाम बनाकर रखा था. ब्रिटेन ने दुनिया के करीब 80 देशों और आइलैंड पर शासन किया है. ब्रिटिश साम्राज्य में दुनिया के करीब 26 फिसदी इलाके इसके अधीन थे, इसमें एक अमेरिका भी शामिल था. हर साल 4 जुलाई के दिन अमेरिका अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है. क्योंकि 4 जुलाई 1776 को अमेरिका ने ब्रिटिश साम्राज्य से देश को आजाद होने का ऐलान किया था. इसी के साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना हुई थी.

इस बार 4 जुलाई के दिन अमेरिका 248वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. कहा जाता है कि क्रिस्टोफर कोलंबस जब भारत आने के लिए यूरोप से निकला था. उस वक्त वो गलती से अमेरिका पहुंच गया था. इसके बाद कोलंबस ने अपने लोगों को नए द्वीप के बारे में बताया था. इसके बाद ब्रिटिश लोह सबसे ज्यादा संख्या में आइलैंड पर पहुंचकर अमेरिका पर कब्जा कर लिया था. भारत के जैसे अमेरिका पर भी ब्रिटिश ने अत्याचार किया था. इससे ब्रिटिश ब्रिटिश ऑफिसर और अमेरिका के बीच टकराव पैदा होने लगा था. 

कैसे मिली अमेरिका को आजादी?

बता दें कि 4 जुलाई को अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 1941 के इस दिन अमेरिका में 4 जुलाई को महत्वपूर्ण संघीय अवकाश घोषित होता रहता है लेकिन स्वतंत्रता दिवस समारोह की पंरपरा 18वीं शताब्दी और अमेरिकी क्रांति से चली आ रही है. 4  जुलाई 1776 को 13 ब्रिटिश कालोनियों के प्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाया था. जो थॉमस जेफरसन द्वारा अपनाया गया एक ऐतिहासिक दस्तावेज था. इसी दिन अमेरिकी उपनिवेशों ने खुद ब्रिटिश शासन से आजाद घोषित कर दिया था. 

4 जुलाई को अमेरिका मनाता है स्वतंत्रता दिवस

अमेरिकी उपनिवेशों को 4 जुलाई 1776 ई को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी लेकिन यह प्रक्रिया दो दिन पहले 2 जुलाई 1776 को शुरू हुई थी. जब कॉन्टिनेंटर कांग्रेस ने स्वतंत्रता की घोषणा के लिए मतदान किया. 13 से 12 उपनिवेशों ने आधिकारिक तौर पर ग्रेट ब्रिटेन के साथ अपने राजनीतिक संबंधों को तोड़ने का फैसला किया. अमेरिका उपनिवेशों को स्वतंत्रत राज्य घोषित करने वालों में उस समय के प्रसिद्व राजनेता और राजनयिक थॉमस जेफरसन और बेंजामिन फ्रैंकलिन ने उपनिवेशों को स्वतंत्र राज्य घोषित कर दिया. थॉमस जेफरसन अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थे.

कौन थे अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम के हीरो?

बता दें कि अमेरिका में ब्रिटिश औपनिवेशक साम्राज्य की नींव जेम्स प्रथम के शासनकाल में रखी गई थी. वहीं रेड इंडियन अमेरिका के मूल निवासी है. अमेरिका को पूर्ण स्वतंत्रता 4 जुलाई 1776 को मिली थी. हालांकि अमेरिका की आजादी की लड़ाई 1783 ई. में खत्म हुई थी. पेरिस की संधि के मुताबिक. अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम के नायक जॉर्ज वाशिंगटन थे. जो बाद में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने थे.