menu-icon
India Daily

अमेरिका में होने वाला है बड़ा खेल, जो बाइडन पर भारी पड़ सकती हैं मिशेल ओबामा!

USA President Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बड़ा खेल होने की संभावना है. डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन के स्थान पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा को राष्ट्रपति पद का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालिया सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि 50 फीसदी अमेरिकी मिशेल ओबामा को राष्ट्रपति पद के रूप में देखना चाहते हैं. 

India Daily Live
अमेरिका में होने वाला है बड़ा खेल, जो बाइडन पर भारी पड़ सकती हैं मिशेल ओबामा!
Courtesy: Social Media

USA President Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बड़ा खेल हो सकता है. डेमोक्रेट पार्टी कन्वेंशन से पहले जो बाइडन के स्थान पर राष्ट्रपति पद के लिए किसी नए उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है. डेमोक्रेट पार्टी के शीर्ष नेताओं का मानना है कि प्रेसिडेंट बाइडन इस पद के लिए अब उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं. ऐसे में उनके स्थान पर कई अन्य नामों की चर्चा चल रही है. हालांकि प्रेसिडेंट बाइडन के करीबी लोगों का मानना है कि वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने रहेंगे. 

इस बीच सामने आए एक सर्व में बड़ा खुलासा हुआ है.  इस सर्वे के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी बाइडन का स्थान ले सकती हैं. कहा जा रहा है मिशेल ओबामा को लॉन्च करने के लिए पर्दे के पीछे से बड़ा खेल चल रहा है. अंदरखाने से यह भी खबरें सामने आई हैं कि ओबामा भी प्रेसिडेंट बाइडन की दोबारा उम्मीदवारी से खुश नहीं हैं.हालांकि मिशेल ओबामा ने खुद को प्रेसिडेंट उम्मीदवार की रेस से बाहर बताया है. मिशेल का कहना है कि वह राजनीति के लिए नहीं बनी हैं, राजनीति मेरे लिए बड़ी कठिन है. यह मेरी आत्मा में नहीं है. 

सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार, सर्वे में 50 फीसदी अमेरिकियों ने मिशेल ओबामा के पक्ष में वोट देने की बात कही है. वहीं, 30 फीसदी लोग डोनाल्ड ट्रंप को वोट देने की बात कह रहे हैं. वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस इस रेस में काफी पीछे बताई जा रही हैं. इस सर्वे में पांच में से तीन लोगों का कहना है कि बाइडन को यह चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. उनके स्थान पर किसी अन्य उम्मीदवार को उतारा जाना चाहिए. 

प्रेसिडेंशियल डिबेट पर क्या बोले बाइडन? 

इससे पहले जो बाइडन ने प्रेसिडेंशियल डिबेट में अपने खराब प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि मैंने अपने स्टाफ की बात नहीं सुनी और स्टेज पर आकर सो गया. इसके लिए जैट लैग जिम्मेदार है. यह कोई बहाना नहीं है बल्कि एक सच्चाई है.