कोलोराडो में आतंकी हमला, इजरायली समर्थकों पर आग से अटैक; 6 लोग झुलसे
Flamethrower Attack In Colorado: गाजा में इजरायली बंधकों के समर्थन में एक रैली के दौरान कोलोराडो के बोल्डर में पार्क स्ट्रीट मॉल में आतंकवादी हमला किया गया जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए.
Flamethrower Attack In Colorado: गाजा में इजरायली बंधकों के समर्थन में एक रैली के दौरान कोलोराडो के बोल्डर में पार्क स्ट्रीट मॉल में आतंकवादी हमला किया गया जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए. हमलावर ने एक फ्लेमथ्रोवर का इस्तेमाल करते हुए फ्री फिलिस्तीन चिल्लाया. एफबीआई ने इसे तुरंत एक आतंकवादी हमला करार दिया. मामले की जांच करने के लिए फेडरल एजेंट के साथ लोकल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी मौके पर पहुंचे.
जिस व्यक्ति ने हमला किया है वो 45 वर्षीय मोहम्मद सबरी सोलिमन है जिसे गिरफ्फ्तार कर लिया गया है. डेनवर फील्ड ऑफिस के प्रभारी स्पेशल एजेंट मार्क मिचलेक के अनुसार, घटना के तुरंत बाद सोलिमन की पहचान कर ली गई थी.
Also Read
FBI कर रही आतंकवाद की जांच:
FBI अधिकारियों ने पुष्टि कर बताया कि वो बोल्डर हमले को आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं. अमेरिकी न्याय विभाग ने हमले की निंदा की. एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर पुष्टि कर कहा कि फेडरल एजेंट घटना की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम बोल्डर, कोलोराडो में एक आतंकवादी हमले के बारे में जानते हैं और जांच कर रहे हैं. हमारे एजेंट और स्थानीय कानून प्रवर्तन पहले से ही घटनास्थल पर हैं. इसकी ज्यादा जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी.