menu-icon
India Daily

'क्रूर सेक्स' के दौरान दो लड़कियों की हुई थी मौत, जोरो रेंच में दफनाया गया, एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा

न्यू मैक्सिको द्वारा 7600 एकड़ जोरो रेंच के मामले में अपनी पहली व्यापक जांच शुरू करने के कुछ समय बाद ही ये आरोप सामने आए जिनमें आरोप लगाया गया था कि एपस्टीन ने दो दशकों से अधिक समय तक उस संपत्ति में लड़कियों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'क्रूर सेक्स' के दौरान दो लड़कियों की हुई थी मौत, जोरो रेंच में दफनाया गया, एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा
Courtesy: pinterest

न्यू मैक्सिको के अधिकारियों ने अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई फाइलों में मौजूद उन सनसनीखेज आरोपों की जांच शुरू कर दी है जिसमें बताया गया है कि दो विदेशी लड़कियों को एपस्टीन के जोरो रेंच के पास दफनाया गया था. न्यू मैक्सिको न्याय विभाग ने बुधवार को पुष्टि की कि वह 2019 के एडिटिड ईमेल में मौजूद दावों की जांच कर रहा है जिसमें कहा गया है कि एपस्टीन के सांता फे से लगभग 48 किमी दक्षिण में स्थित अपने रेंच के बाहर दो लड़कियों को दफनाने का आदेश दिया था. न्यू मैक्सिको के न्याय विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य ने संघीय अधिकारियों से ईमेल का बिना एडिटिड एडिशन औपचारिक रूप से मांगा है. अमेरिकी न्याय विभाग और एफबीआई दोनों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

न्यू मैक्सिको द्वारा 7600 एकड़ जोरो रेंच के मामले में अपनी पहली व्यापक जांच शुरू करने के कुछ समय बाद ही ये आरोप सामने आए जिनमें आरोप लगाया गया था कि एपस्टीन ने दो दशकों से अधिक समय तक उस संपत्ति में लड़कियों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था.

ये दावे सबसे पहले 2019 में सामने आए थे जब एपस्टीन की मौत के कुछ महीनों बाद न्यू मैक्सिको के रेडियो होस्ट एडी आरागॉन को एक ईमेल भेजा गया. आरागॉन ने अपने कार्यक्रम में जोरो रेंच के बारे में चर्चा की थी.

ईमेल भेजने वाले ने खुद को जोरो रेंच का कर्मचारी बताया और दावा किया कि उसके पास आपत्तिजनक सामग्री है लेकिन वह बिटकॉइन के बदले में उस सामग्री को शेयर करेगा, जिसमें बताया गया था कि ये वीडियो एपस्टीन के आवास पर रिकॉर्ड किए गए थे और इसमें नाबालिगों के साथ यौन संबंध दिखाए गए थे.

आरागॉन ने फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने उस समय मैसेज को विश्वसनीय माना था और तुरंत इसे संघीय जांचकर्ताओं के साथ शेयर किया था. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इसके लिए ना तो कोई भुगतान किया और न ही भेजने वाले से कोई संपर्क जारी रखा और जब हाल ही में उन्होंने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो एकाउंट इनएक्टिव पाया गया.

एडिटिड मैसेज का सबसे परेशान करने वाला हिस्सा यह दावा था कि एपस्टीन के आदेश पर दो विदेशी लड़कियों को जोरो के बाहर पहाड़ियों में कहीं दफनाया गया था और यह भी कहा गया था कि उनकी मौत अश्लील, विकृत यौन संबंध के दौरान गला घोंटने से हुई थी.

हालांकि, संघीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एपस्टीन फाइलों में कुछ दावे और सामग्रियां झूठी और सनसनीखेज हैं. इनमें कुछ दावे अप्रमाणित और झूठे साबित हो चुके हैं.

बता दें कि एपस्टीन की अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में संघीय यौन तस्करी के आरोपों में मुकदमे की प्रतीक्षा करते हुए मौत हो गई. उसकी मौत को आत्महत्या करार दिया गया.