नई दिल्ली: इजरायल हमास जंग में हजारों लोगों की जान जा चुकी है. हर दिन सैकड़ों लोग मारे जा रहे हैं. इस बीच इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने बुधवार को कहा कि भारत हमास को एक आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित करे. उन्होंने कहा कि कई देश ने हमास को आतंकी संगठन माना है अब भारत को भी हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करना चाहिए.
नाओर गिलोन ने कहा कि यूरोपीय संघ, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया पहले ही ऐसा कर चुके हैं और मुझे लगता है कि यह सही समय है. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बंधकों को रिहा करने के लिए हमास पर दबाव बनाना होगा. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा है कि पीएम मोदी इस संघर्ष पर स्पष्ट बयान देने वाले दुनिया के शुरुआती नेताओं में से एक थे. गिलोन ने हमास के खिलाफ आतकंवाद-रोधी अभियानों में इजराइल का “100 प्रतिशत” समर्थन करने के लिए भारत के प्रति आभार भी प्रकट किया.
गिलोन ने कहा कि 7 अक्तूबर को हमास द्वारा क्रूर हमले के बाद इजराइल ने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए संबंधित भारतीय अधिकारियों से अवगत करा दिया है. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले को पहले भी उठाया गया था. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत हमास को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित करे. कर रहा है.
सात अक्टूबर को गाजा से हमास के चरमपंथियों ने इजराइल पर हमला कर दिया था, जिसके बाद से संघर्ष जारी है. इजराइल ने भी बदला लेने के इरादे से गाजा पर भीषण जवाबी हमला किया है. आंतकवादियों ने गाजा से इजराइल में हजारों रॉकेट दागे. साथ ही जमीनी हमले शुरू किए. बदला लेने के लिए इस्राइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया. जिसमें हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: जंग के बीच एक्शन में US, खाड़ी देशों में तैनात किया फाइटर जेट एफ-16, ईरान को वॉर से दूर रहने की चेतावनी