menu-icon
India Daily

धमाकों से फिर हिला दुबई, इमारतों से उठता दिखा काला धुआं! घटना का वीडियो वायरल

दुबई में शुक्रवार को जोरदार विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं और इमारतों के ऊपर काला धुआं उठा. अधिकारियों ने इसे ड्रोन हमले के अवशेष से हुई छोटी घटना बताई है. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इमारत को नुकसान पहुंचा है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
धमाकों से फिर हिला दुबई, इमारतों से उठता दिखा काला धुआं! घटना का वीडियो वायरल
Courtesy: @FapeFop90614

नई दिल्ली: मध्य पूर्व युद्ध के बीच दुबई फिर से सुर्खियों में है. शुक्रवार को शहर के केंद्र में तेज विस्फोट की आवाजें गूंजीं और इमारतों के ऊपर घना काला धुआं छा गया. दुबई मीडिया ऑफिस ने इसे ड्रोन से जुड़ी छोटी घटना बताया, जिसमें इंटरसेप्शन के मलबे से एक इमारत की बाहरी दीवार को नुकसान पहुंचा. बुर्ज खलीफा के पीछे धुआं दिखने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर दी है. यह घटना 28 फरवरी से चल रहे संघर्ष की ताजा कड़ी है.

विस्फोट और धुएं का मंजर

एएफपी संवाददाता ने बताया कि शहर के मध्य भाग में दो जोरदार धमाके हुए, जिनसे इमारतें हिल गईं. धुआं इतना घना था कि दूर से भी साफ दिख रहा था. बुर्ज खलीफा भी बैकग्राउंड में दिखाई दे रहा था. वीडियो में धुआं इमारतों के ऊपर फैलता हुआ नजर आया. लोग डर के मारे इमारतों से बाहर निकल आए.

अधिकारियों का बयान

दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि सफल इंटरसेप्शन के मलबे से सेंट्रल दुबई में एक इमारत की बाहरी दीवार को मामूली नुकसान हुआ. कोई चोट नहीं आई. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है. डीआईएफसी क्षेत्र में घटना हुई. गुरुवार को भी अल बदआ इलाके में ड्रोन घटना की सूचना थी. 

पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस ने शेख जायद रोड की ओर से सायरन बजते सुने जाने की पुष्टि की. इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है. इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है. जांच जारी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यहां देखें वीडियो

क्षेत्रीय तनाव का असर

28 फरवरी से शुरू हुए मध्य पूर्व युद्ध में खाड़ी देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जिनमें 7 अमेरिकी सैनिक और 11 नागरिक शामिल हैं. दुबई पर यह दूसरी घटना है. विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान के हमलों से खाड़ी में अस्थिरता बढ़ रही है और शहरों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.