अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की. ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हुई बातचीत को अच्छी बताया. उन्होंने कहा कि पुतिन डील करना चाहते हैं. अगर जेलेंस्की भी तैयार हों तो बेहतर होगा. उन्होंने यह भी साफ कहा कि भले ही युद्ध खत्म करना चाह रहे हों लेकिन दोनों एक दूसरे से नफरत करते हैं. हाल ही में ट्रंप के दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकोफ ने मॉस्को और कीव का दौरा किया था. इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान संघर्ष के बारे में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें चुनाव प्रभावित कर कमजोर नेतृत्व लाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि ईरान को परमाणु हथियार रखने दिए जा सकें. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.