menu-icon
India Daily

बोलिविया में टेकऑफ के तुरंत बाद रनवे पर फिसला करेंसी भरा कार्गो प्लेन, क्रैश में 15 लोगों की मौत

शुक्रवार शाम को करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए, जब बोलिविया एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट, जो देश के सेंट्रल बैंक से नए प्रिंट किए गए बैंक नोट ले जा रहा था, एल ऑल्टो में एक बिजी सड़क पर क्रैश हो गया.

Shilpa Shrivastava
बोलिविया में टेकऑफ के तुरंत बाद रनवे पर फिसला करेंसी भरा कार्गो प्लेन, क्रैश में 15 लोगों की मौत
Courtesy: X (@1OneWorldNews)

नई दिल्ली: बोलिवियन एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट एल ऑल्टो में क्रैश हो गया. यह एयरक्राफ्ट देश के सेंट्रल बैंक के नए प्रिंट किए गए बैंक नोट ले जा रहा था. इस हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए. बता दें कि मिलिट्री प्लेन टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही नीचे गिर गया. इससे कई गाड़ियों में टक्कर भी हो गई. खबरों के अनुसार, इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स मौके पर पहुंचे, जहां सड़क पर मलबा बिखरा हुआ था. यहां पर कई गाड़ियां टक्कर से डैमेज हो गईं या नष्ट हो गईं.

लोकल अधिकारियों ने कन्फर्म करते हुए कहा है कि मरने वालों में एयरक्राफ्ट में मौजूद लोग तो थे ही, साथ ही जमीन पर मौजूद लोग भी थे. घायलों को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वायरल हो रहा क्रैश साइट का वीडियो:

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्रैश साइट पर अफरा-तफरी वाले सीन दिख रहे हैं. इसमें मलबे के चारों ओर भीड़ जमा हो गई थी और कुछ लोग जमीन पर बिखरे नोट उठाते हुए दिखाई दे रहे थे. लोकल अधिकारियों को भीड़ को हटाने के लिए पानी के होज का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया.

एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद, एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया. बोलीविया की नेशनल एयरलाइन, बोलिवियाना डे एवियासियन ने एक बयान में कहा कि हादसे में शामिल एयरक्राफ्ट उसके फ्लीट का नहीं था.

सड़कों पर बिखरीं थीं लाशें:

वीडियो में दिख रही क्रैश साइट के अनुसार, प्लेन का मलबा, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी हुई थीं. मामले का पता चलते ही फायरफाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया. बता दें कि यह एयरक्राफ्ट सेंट्रल बैंक से नए प्रिंट किए गए बैंक नोट दूसरे शहरों में ले जा रहा था. एयरपोर्ट के बाहर बड़ी मात्रा में कैश बिखरा हुआ देखा गया, जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई. अधिकारियों ने क्रैश के बाद टर्मिनल से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोक दिया.