menu-icon
India Daily

समंदर में मची चीख-पुकार: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई. हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बचाव कार्य और मदद के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
समंदर में मची चीख-पुकार: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो
Courtesy: @rohitch131298

वियतनाम के खूबसूरत पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक बड़ा और बेहद दुखद हादसा हो गया. यहां भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव अचानक समंदर में पलट गई. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस भीषण हादसे में अब तक 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

एक्टिव मोड में भारतीय दूतावास

इस दर्दनाक घटना के बाद हनोई में स्थित भारतीय दूतावास तुरंत अलर्ट और एक्टिव मोड में आ गया है. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस हादसे की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है. भारतीय मिशन ने कहा है कि स्थानीय अधिकारी घटना की पूरी जानकारी जुटाने और पीड़ितों को तत्काल राहत पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

 मदद के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम जारी

पीड़ितों के परिवारों और पर्यटकों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई दूतावास में चौबीसों घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं. आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

 हो ची मिन्ह सिटी कंट्रोल रूम: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14, +84 33 452 0414
 हनोई दूतावास कंट्रोल रूम: +84 91 308 9165

भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया है कि वे किसी भी तरह की सहायता और जानकारी साझा करने के लिए पूरी तरह उपलब्ध हैं.