ईरान और अमेरिका बीच कुछ दिन पहले हुए युद्धविराम समझौते पर पूरी दुनिया ने चैन की सांस ली थी. लग रहा था कि अब सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जाएगा, लेकिन यह खुशी अब एक बार फिर मायूसी में बदली दिख रही है. ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम समझौता खत्म करने का ऐलान कर दिया है. यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि अमेरिका ईरान पर आज रात बड़ा हमला कर सकता है. ट्रंप के ऐलान के साथ ही भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में हाहाकार मच गया.
अब तक इस जंग से दूर रहा नाटो भी अब इस जंग में कूद पड़ा है. नेटो सचिव मार्क रूटे ने कहा कि अमेरिका की मदद के लिए हमने 5000 जहाज ईरान की तरफ रवाना कर दिए हैं. नाटो की एंट्री से इस जंग के और भीषण होने के आसार बढ़ गए हैं. वीडियो में जानें युद्ध की पूरी डिटेल...