menu-icon
India Daily

UFO Crash Mystery: 'मिल गए एलियंस!' क्रैश हुए UFO से निकाले गए 4 प्रजातियों के शव, पूर्व अमेरिकी शोधकर्ता के दावे से दुनिया में खलबली

अमेरिका के एक पूर्व सरकारी रिसर्चर ने एक बड़ा खुलाया किया है. उन्होंने दावा किया है कि क्रैश हुए UFO से चार अलग-अलग एलियन प्रजातियों के सबूत मिले हैं.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
UFO Crash Mystery: 'मिल गए एलियंस!' क्रैश हुए UFO से निकाले गए 4 प्रजातियों के शव, पूर्व अमेरिकी शोधकर्ता के दावे से दुनिया में खलबली
Courtesy: X

अमेरिका में UFO और एलियन जीवन को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. CIA से फंड पाने वाले पूर्व रिसर्चर डॉ. हाल पुटहॉफ ने दावा किया है कि अमेरिकी एजेंसियों ने क्रैश हुए UFO से चार अलग-अलग एलियन प्रजातियों के अवशेष बरामद किए थे. उन्होंने यह बयान एक लोकप्रिय पॉडकास्ट में दिया. इसके बाद दुनियाभर में UFO से जुड़े पुराने रहस्य फिर चर्चा में आ गए हैं.

पूर्व रिसर्चर के दावे से मचा हड़कंप

89 वर्षीय डॉ. हाल पुटहॉफ़ ने पॉडकास्ट The Diary of a CEO में कहा कि उन्होंने उन लोगों से बातचीत की है, जो  UFO रिकवरी प्रोग्राम से जुड़े रहे हैं. उनके मुताबिक कम से कम चार अलग-अलग एलियन प्रजातियों के बारे में जानकारी सामने आई थी. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने खुद इन प्रजातियों को नहीं देखा, लेकिन जिन लोगों से उन्होंने जानकारी ली, उन पर उन्हें पूरा भरोसा है. पुटहॉफ पहले Advanced Aerospace Weapon System Applications Program से जुड़े रहे हैं और लंबे समय तक अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के साथ काम कर चुके हैं.

कांग्रेस में भी उठ चुका है UFO का मुद्दा

अमेरिका में UFO और UAP यानी Unidentified Aerial Phenomena का मुद्दा अब केवल अफवाहों तक सीमित नहीं है. 2023 में पूर्व वायुसेना अधिकारी डेविड ग्रश ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने गवाही देते हुए दावा किया था कि सरकार के पास दुर्घटनाग्रस्त UFO से जुड़े गैर-मानवीय जैविक पदार्थ मौजूद हैं. इसके बाद अमेरिकी संसद में भी इस विषय पर कई बार चर्चा हो चुकी है. कई सांसदों ने सरकार से UFO से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने की मांग की थी.

किन एलियन प्रजातियों का हुआ जिक्र?

डॉ. पुटहॉफ ने प्रजातियों के नाम नहीं बताए लेकिन उनके पूर्व सहयोगी डॉ. एरिक डेविस पहले ही इन एलियन समूहों का जिक्र कर चुके हैं. इनमें Grays, Nordics, Insectoids और Reptilians शामिल बताए जाते हैं. दावा किया गया कि Grays छोटे कद और बड़ी आंखों वाले जीव होते हैं, जबकि Nordics इंसानों जैसे दिखते हैं. Reptilians को छिपकली जैसी त्वचा वाला बताया गया है. वहीं Insectoids को कीड़ों जैसे चेहरे और शरीर वाले जीव माना जाता है. इन दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है लेकिन UFO समुदाय में इन्हें लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं.