menu-icon
India Daily

'सुनसान रास्ते पर दोनों लड़कों ने..' Bigg Boss फेम आयशा खान के साथ हुई बदसलूकी, एक्ट्रेस ने खुद बताई आपबीती

'बिग बॉस 17' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आईं एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आयशा खान के साथ एक घटना हुई जिसका जिक्र खुद अभिनेत्री ने बताया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ दो लड़कों ने बदतमीजी करने की कोशिश की और उनसे उनका पर्सनल नंबर भी मांगा.

India Daily Live
'सुनसान रास्ते पर दोनों लड़कों ने..' Bigg Boss फेम आयशा खान के साथ हुई बदसलूकी, एक्ट्रेस ने खुद बताई आपबीती
Courtesy: Social Media

'बिग बॉस 17' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आईं एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आयशा खान तो सबको याद ही होंगी. अपनी खूबसूरती के साथ-साथ इन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से भी लोगों का दिल जीत लिया था. आयशा ने शो में एंट्री करते ही मुनव्वर फारूकी पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था. हालांकि, शो में जाने के बाद मुनव्वर और आयशा के बीच सब कुछ नॉर्मल हो गया था.

आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं. अभी हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इन्होंने अपने साथ हुई बदतमीजी के बारे में बताया है.

आयशा ने सुनाई आपबीती

हाल ही में आयशा खान ने एक घटना के बारे में जिक्र किया जिसको सुनने के बाद फैंस काफी हैरान रह गए. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके साथ हैदराबाद में दो लड़कों ने छेड़छाड़ की. दरअसल होटल के बाहर दो अनजान शख्स जिन्होंने आयशा की दोस्त का नाम लेकर उनसे मुलाकात की और फिर उनका पीछा करना शुरू किया.

इसके बाद उन दोनों ने सुनसान रास्ते पर आयशा के साथ जबरदस्ती हाथ मिलाया, उनके साथ जबरदस्ती फोटो लेने की कोशिश की. इतनी ही नहीं उन्होंने इंफ्लूएंसर से उनका पर्सनल नंबर मांगने की भी जिद्द की. जब एक्ट्रेस ने उनसे कहा कि आप मेरे मैनेजर से बात करिए तो उन्होंने काफी गलत बिहेव करना शुरू कर दिया.

आयशा खान की बात करें तो एक्ट्रेस मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड हैं और इनकी मानें तो इन्होंने बिग बॉस के घर पर बताया कि मुनव्वर ने इन्हें धोखा दिया क्योंकि इनके साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद भी उन्होंने दूसरी लड़की को डेट किया. आयशा ने मुनव्वर पर घर के अंदर और इससे बाहर आने के बाद भी कई आरोप लगाए थे.