menu-icon
India Daily

एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट, अचानक क्यों रूस हो गई डायवर्ट? ये है वजह

एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी है. यह महज सुरक्षा के मद्देनजर किया गया, जिससे कोई अनहोनी न होने पाए. फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में कुछ खामियां थीं, जिन्हें दुरुस्त किया गया है. क्रू मेंबर्स ने सुरक्षात्मक नजरिए से रूस में लैंड करने का अचानक फैसला लिया. फ्लाइट में करीब 225 लोग सवार थे.

India Daily Live
एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट, अचानक क्यों रूस हो गई डायवर्ट? ये है वजह
Courtesy: Social India

एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एक फ्लाइट की अचानक रूस में लैंडिंग करानी पड़ी. बीच रास्ते, रूस में फ्लाइट डायवर्ट करने की वजह भी सामने आ गई है. फ्लाइट में कुछ तकनीकी खामियां आ गई थीं, जिसकी वजह से पायलट क्रू को इमरजेंसी में ऐसा फैसला लेना पड़ा. रूस ने विमान की तकनीकी सेवा मुहैया कराई. फ्लाइट AI183 में खामियां आई थीं. 

विमान की सुरक्षित लैंडिंग, कार्सनोयार्क्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. क्रू मेंबर्स को लगा कि विमान के कार्गो एरिया में कुछ खामिया हैं, जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने की जरूरत है. एयर इंडिया खामियों को दूर करने पर काम कर रही है. यात्रियों के लिए सुरक्षित रहने की व्यवस्था की गई है.

225 यात्री सवार, अचानक रूस में लैंड हुई फ्लाइट

फ्लाइट में 225 यात्री सवार थे. 19 क्रू मेंबर्स इसमें सवार थे. एयरलाइन के मुताबिक वे टर्मिनल बिल्डिंग में शिफ्ट किए गए हैं. विमान को दुरुस्त किया गया है. यात्रियों की मदद के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. KJA एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का स्टाफ नहीं है लेकिन वहां की एयरपोर्ट अथॉरिटी से मदद मांगी जा रही है. एयर इंडिया ने कहा है कि हम सभी यात्रियों के बारे में सोच रहे हैं, हम हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है. 

2023 में भी ऐसा ही हुआ था

बीते साल भी एयर इंडिया की फ्लाइट इसी रूट पर टेक्निकल ग्लिच का शिकार हुई थी, जिसे रूस के रिमोट एयरपोर्ट मगाडन में शिफ्ट किया गया था. तब बोइंग 777-200 एलआर में खामी आई थी. इस फ्लाइट में 216 यात्री सवार थे. यात्रियों को एक स्कूल में शिफ्ट किया गया था. वे दो दिन तक स्कूल में रहे थे. मुंबई से एक फ्लाइट यहां वैकल्पिक तौर पर भेजी गई थी.