Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं. केंद्र में किसकी सत्ता बनेगी यह तो बाद की बात है लेकिन अब तक के रुझानों के मुताबिक, एनडीए 292 सीटों और इंडिया गठबंधन 234 सीटों पर आगे चल रहा है. तमाम एग्जिट पोल के नतीजों में दिखाया गया था कि भाजपा आसानी से पूर्ण बहुमत का आंकड़ा छू लेगी और एनडीए की 350-400 सीटें आएंगी लेकिन तमाम एग्जिट पोल झूठे साबित हुए. अभी तक के रुझानों में इंडिया गठबंधन एनडीए को बराबरी की टक्कर देता दिखाई दे रहा है. चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा तो पार कर लिया है लेकिन संकट की स्थिति ये है कि अब बीजेपी को अपने सहयोगी दलों को मजबूती से जकड़कर रखना होगा. अगर एक भी सहयोगी दल छिटका तो भाजपा के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा.
अब जानते हैं उन बड़े चेहरों के बारे में जिन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल की...
- वाराणसी- नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के अजय राय को हराया.
- गांधीनगर- अमित शाह ने कांग्रेस के सोनल रमनभाई पटेल को हराया.
- वायनाड- राहुल गांधी ने सीपीआई के एनी राजा को हराया.
- रायबरेली- राहुल ने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को मात दी.
- अमेठी- किशोरीलाल शर्मा ने केंद्री मंत्री स्मृति ईरानी को हराया.
- गुना- ज्योतिरादित्य सिंधया जीते.
- पाटलीपुत्र- मीसा भारती ने बीजेपी के रामकृपाल यादव को हराया.
- गोरखपुर- रवि किशन ने सपा की काजल निषाद हारीं.
- कृष्णानगर- टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने बीजेपी की अमृता रॉय को हराया.
- तिरुवनंतपुरम- शशि थरूर ने बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर को मात दी.
- बहरमपुर- टीएमसी के यूसुफ पठान ने अधीर रंजन चौधरी को हराया.
- लखनऊ- राजनाथ सिंह ने सपा के रविदास मेहरोत्रा को हराया.
- हैदराबाद- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी के माधवी लता को हराया.
- सुलतानपुर- सपा के रामभुआल निषाद ने मेनका गांधी को हराया.
- मंडी- कंगना रनौत ने बीजेपी के विक्रमादित्य सिंह को हराया.
- हासन- कांग्रेस के श्रेयस पटेल ने जेडीएस के प्रज्वल रेवन्ना को हराया.
- मैनपुरी- डिंपल यादव ने जयवीर सिंह को हराया.
- कन्नौज- अखिलेश यादव ने सुब्रत पाठक को हराया.
- लखीमपुर खीरी- भाजपा के अजय मिश्र टेनी उत्कर्ष वर्मा मधुर से हारे.
- मुंबई नार्थ- भाजपा के उज्जवल निकम कांग्रेस की वर्षा एकनाथ से हारे.
- पोरबंदर- मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस के ललित बसोया को हराया.
- डायमंड हार्बर- टीएमसी के अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस के अभिजीत दास को हराया.
- विदिशा- शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को हराया.
- हमीरपुर- अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को हराया.
- सिरसा- कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने बीजेपी के अशोक तंवर को हराया.
- अरुणाचल पश्चिम- बीजेपी के किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के नाबाम तुकी को हराया.
- बारामती- एनसीपी (SP) सुप्रिया सुले ने एनसीपी की सुनेत्रा पवार को हराया.
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)- बीजेपी के महेश शर्मा ने सपा के महेंद्र सिंह नागर को हराया.
फिर वापसी करेंगे मोदी या सत्ता में लौटेगा इंडिया गठबंधन
भाजपा-नीत एनडीए सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 के आंकड़े को आसानी से छूती दिख रही है, वहीं इंडिया गठबंधन का कांटा 234 पर अटकता दिख रहा है. सरकार बनाने के लिए भाजपा को अब अपने सहयोगी दलों को जोड़े रखना होगा. वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन को सरकार में आने के लिए गठबंधन के सहयोगियों के साथ अन्य दलों का भी सहयोग लेने की जरूरत होगी, अगर ताजा रुझान आंकड़ों में बदलते हैं तो इंडिया गठबंधन को 38 और सीटों की जरूरत होगी जोकि उसके लिए काफी मुश्किल दिख रहा है. ऐसे में एनडीए की एक बार फिर से केंद्र की सत्ता में लौटने की संभावना प्रबल हो गई हैं.
इस बार स्ट्रेचर पर होगी मोदी सरकार
हालांकि इस बार केंद्र की सरकार पहले की अपेक्षा कम मजबूत होगी क्योंकि इस बार भाजपा के सहयोगी दलों के कभी भी छिटककर पाला बदलने का जोखिम रहेगा. इस जोखिम के चलते पीएम मोदी को अपने सहयोगी दलों से कुछ अनचाहे समझौते भी करने पड़ सकते हैं. सरकार को 5 साल तक चलाने में भी उन्हें मुश्किलें आ सकती हैं.