नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में चल रहा है. यह वीडियो कुछ घंटों के लिए भारत में फेसबुक से गायब हो गया था. इस पर कई लोगों ने कहा इसे जानबूझकर ब्लॉक किया गया था, जबकि यह असल में एक टेक्निकल गड़बड़ी थी. मेटा का इस मामले पर स्पष्टिकरण आ गया है.
बता दें कि मेटा (फेसबुक की कंपनी) के प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी का सेल्फी वीडियो अपलोड किया गया था. इस वीडियो में पीएम मोदी ने जेनरेशन Z (जेनजी) युवाओं को संबोधित किया था. उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ सरकार के सख्त कदमों के बारे में बात की थी और कहा था कि अगले कैबिनेट बैठक में इस पर बड़ा ऐलान किया जाएगा. यहां देखें मेटा ने क्या कहा-
मेटा ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो ब्लॉक किए जाने पर बयान जारी किया है.
मेटा के प्रवक्ता ने कहा, "वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है." pic.twitter.com/vMPWi7SPyy— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026Also Read
इस घटना के बाद भाजपा ने मेटा पर तीखा हमला बोला. महाराष्ट्र भाजपा की आईटी प्रभारी प्रीति गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री युवाओं से जुड़ने के लिए अपना पहला सेल्फी वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन फेसबुक ने उसे भारत में ही रोक दिया. उन्होंने पूछा कि मेटा को यह फैसला करने का अधिकार किसने दिया कि भारतीय क्या देखें और क्या नहीं?
सूत्रों के अनुसार, पोस्ट को जानबूझकर ब्लॉक नहीं किया गया था. वीडियो को कभी डिलीट या ब्लॉक नहीं किया गया था. यह सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ था. वीडियो अभी भी फेसबुक पर उपलब्ध है और सब देख सकते हैं.