दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत अचानक राउज एवेन्यू कोर्ट में बिगड़ गई. सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल डाउन हुआ है. इसके बाद उन्हें दूसरे रूम में बैठाया गया. उन्हें चाय और बिस्किट दी गई. कोर्ट रूम में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं.
सीएम केजरीवाल को आज ही सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया है. इसके बाद उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. केंद्रीय जांच एजेंसी केजरीवाल को आज सुबह तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची. इससे पहले ईडी ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal was brought out of the courtroom for tea and biscuits after his sugar level dropped. He was taken to the Ahlmad room. pic.twitter.com/XOqHLiPVyw
— ANI (@ANI) June 26, 2024Also Read
सीबीआई ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए कारण बताया था कि वह उस कैबिनेट का हिस्सा थे जिसने नई शराब नीति को मंजूरी दी थी. सबीआई ने 25 जून को रात 9 बजे तिहाड़ जाकर शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल से पूछताछ की थी. इससे पहले, शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ED ने 21 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था. वे पिछले 87 दिनों से तिहाड़ में बंद हैं.
सीबीआई ने कोर्ट से कहा है कि उनके पास केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्क सबूत हैं. सीबीआई के मुताबिक 16 मार्च 2021 को एक शराब कारोबारी से संपर्क किया गया कि केजरीवाल शराब नीति को लेकर मिलना चाहते हैं. सीबीआई ने कोर्ट के सामने कहा है हमारे पास गोवा ट्रेल के बारे में पर्याप्त सबूत है कि किसने किसको पैसे दिए.