कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 19 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं. पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, पानीहाटी विधानसभा सीट से रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया गया है.
बीजेपी ने उत्तर 24 परगना जिले की महत्वपूर्ण पानीहाटी सीट पर भावनात्मक दांव खेला है. बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े चर्चित रेप-मर्डर केस की पीड़िता की मां को पानीहाटी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी का यह फैसला राजनीतिक तौर पर एक बड़ा और भावनात्मक कदम माना जा रहा है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी ने इस फैसले के जरिए कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को चुनाव के केंद्र में लाने की कोशिश की है. यह मामला पहले ही राज्य की राजनीति में काफी चर्चा में रहा है और अब पीड़िता की मां को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने इसे और प्रमुख बना दिया है.
BJP releases the third list of 19 candidates for the upcoming West Bengal Assembly elections pic.twitter.com/Z9TFoceVNB
— ANI (@ANI) March 25, 2026Also Read
- 'दलाल राष्ट्र की भूमिका नहीं निभाएंगे...', ऑल पार्टी मीटिंग में विदेश मंत्री जयंशकर ने पाकिस्तान को लगाई फटकार
- गुजरात में UCC बिल पास, बहुविवाह पर रोक से लेकर बिना रजिस्ट्रेशन शादी पर 10 हजार जुर्माना; पढ़ें नए नियम
- नए PNG कनेक्शन पर 500 की मुफ्त गैस, सिक्योरिटी फीस माफ; LPG किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान
टिकट मिलने के बाद पीड़िता की मां ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पार्टी को चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. उन्होंने बताया कि पार्टी के नेता लंबे समय से उनके संपर्क में थे और विचार-विमर्श के बाद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया.
इसके अलावा बीजेपी ने कूचबिहार दक्षिण सीट से रथीन्द्र नाथ बोस को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, राजगंज सीट से दिनेश सरकार को मौका दिया गया है. हरिपाल सीट से मधुलिका घोष को टिकट मिला है, जबकि इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है.
बीजेपी की इस सूची के बाद राज्य में चुनावी माहौल और गरमा गया है. पार्टी इन उम्मीदवारों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश कर रही है, जिससे आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने का फैसला किया है. पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे.