menu-icon
India Daily

विजय की टीवीके ने छुआ बहुमत का जादूई आंकड़ा, VCK, CPM और CPI ने दिया समर्थन

तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए जरुरी जादुई आंकड़े को विजय की टीवीके ने प्राप्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सीपीआई और सीपीएम जैसे दलों ने TVK को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.

KanhaiyaaZee
विजय की टीवीके ने छुआ बहुमत का जादूई आंकड़ा, VCK, CPM और CPI ने दिया समर्थन
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए जरुरी जादुई आंकड़े को विजय की टीवीके ने प्राप्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सीपीआई और सीपीएम जैसे दलों ने TVK को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद अब तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है. 

थलपति विजय की पार्टी TVK के साथ चार राजनितिक दलों ने गठबंधन करने का फैसला किया है, जिसके बाद अब तमिलनाडु में TVK की सरकार बनने का आरास्ता साफ हो गया है. TVK को कांग्रेस के अलावा अब सीपीआई, सीपीएम और VCK जैसी दलों ने समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. चार राजनीतक दलों के समर्थन से TVK ने सरकार गठन के लिए जरुरी 118 सीटों का आंकड़ा छू लिया है और सरकार गठन का रास्ता साफ कर लिया है.

सत्ता का समीकरण

TVK-107
CONG-5
CPM-2
CPI-2
VCK-2
TOTAL -118

राज्यपाल ने मांगा था 118 विधायकों के समर्थन वाला पत्र

इससे पहले जब विजय, सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के पास विधायकों के समर्थन वाला पत्र लेकर पहुंचे थे,  तब राज्यपाल ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया था कि सरकार गठन के लिए आवश्यक 118 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर आइये. विजय ने कांग्रेस के समर्थन से 112 विधायकों का साथ आसानी से हासिल कर लिया था, लेकिन 6 और विधायकों के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी.  

CPI-सीपीएम ने समर्थन देकर आसान की TVK की राह

सरकार बनाने के लिए आवश्यक 118 विधायकों का समर्थन जुटाना विजय के लिए टेढ़ी खीर साबित होती जा रही थी, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने सीपीआई, सीपीएम और VCK जैसे दलों से समर्थन की अपील की. TVK की अपील के बाद इन पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर बैठकें की और इसके बाद समर्थन देने का ऐलान कर दिया. इन दलों के समर्थन से TVK ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है और अब विजय के सीएम बनने का भी रास्ता साफ हो गया है.

बता दें कि तमिलनाडु में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में विजय की टीवीके ने शानदार प्रदर्शन कर 108 सीटें हासिल की. तमिलनाडु में टीवीके का ऐसा जादू चला कि राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन खुद अपनी सीट हार गए. एग्जिट पोल के नतीजों में भी टीवीके के शानदार प्रदर्शन का अकोइ अनुमान नहीं लगाया गया था, लेकिन तमाम एग्जिट पोल्स को धत्ता बताते हुए टीवीके ने राज्य के 234 सीटों में से अकेले दम पर 108 सीटें हासिल कर इतिहास रच दिया. वही अब अभिनेता से नेता बने विजय के सीएम बनने का भी रास्ता साफ़ हो गया है, जो उनके लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है.