कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को विधायक दल ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है. इसके साथ ही उनके केरल का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. कांग्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक वीडी सतीशन 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. तिरुवनंतपुर में विधानसभा परिसर में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह वीडी सतीशन के नाम को प्रस्ताव केरल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सन्नी जोसफ की ओर से रखा गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थिरूवंचूर राधाकृष्णन ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वीडी सतीशन सरकार बनाने का दावा पेश करने देर शाम लोकभवन पहुंचे.
Kerala CM-designate VD Satheesan arrives at Lok Bhavan to stake claim to form govt.
He is likely to take oath on 18th. pic.twitter.com/3rUkFCCsql— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 14, 2026Also Read
मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे रमेश चेन्निथाला विधायक दल की बैठक में मौजूद नहीं रहे लेकिन उन्होंने पत्र भेजकर वीडी सतीशन का समर्थन किया. इससे पहले गुरुवार को ही एआईसीसी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया था. मीडिया से बात करते हुए वीडी सतीशन ने यह जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया.
वीडी सतीशन ने कहा कि केरल की जनता ने 10 साल पुराने वाम मोर्चे की सत्ता उखाडकर डेमोक्रेटिक यूनाइटेड फ्रंट (यूडीएफ) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. सतीशन ने कहा कि हमने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें एक-कर पूरा करेंगे. हमारी सरकार जनता के लिए नए केरल का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथाला का आभार जताया.
"We will form our team and work, our target is to create a new Kerala amid a tough fiscal situation.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 14, 2026
We will discuss with party leaders, allies and decide on oath-taking ceremony."
- Kerala CM elect VD Satheesan pic.twitter.com/Zjw0fRKOM9
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद को ईश्वर का उपहार बताते हुए कहा कि यह हमारे सामुहिक प्रयास को नतीजा है. कभी भी जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं होती. यह जीत पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ यूडीएफ के सहयोगी दलों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है. मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने में देरी के सवाल सतीशन ने कहा कि मुख्यमंत्री के चयन पूरी लोकतात्रिक प्रक्रिया के तहत सभी विधायकों और सांसदों से चर्चा के बाद लिया गया है, इसमें समय लगता है. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का चयन पार्टी आलाकमान से विचार विमर्श के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें एक मजबूत टीम बनानी है, कोई भी व्यक्ति अकेले कुछ नहीं कर सकता.