menu-icon
India Daily

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला! BJP कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप, थाने के बाहर मचा सियासी बवाल

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला! BJP कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप, थाने के बाहर मचा सियासी बवाल
Courtesy: x-ani

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में आए दिन कुछ-कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे उथल-पुथल मची हुई है. हाल ही में खबर आ रही है कि हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन के सामने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है. उन्होंने बताया कि उनके सिर पर पत्थर या गेंद जैसी चीज मारकर उन्होंने चोट पहुंचाई गई है. वहीं बीजेपी ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं, कोई घायल नहीं हैं.

पत्थर या गेंद मारने का किया दावा

टीएमसी सांसद ने दावा किया है कि उन पर बीजेपी वर्कर्स किया है. उनके सिर पर पत्थर या गेंद जैसी चीज मारी गई है जिससे उन्हें चोट लगी है. कल्याण बनर्जी सिर पर भीगा हुआ रुमाल रखे हुए थे. दरअसल कल्याण बनर्जी चंडीतला थाने में ज्ञापन देने जा रहे थे इसी दौरान उन पर ये कथित हमला हुआ है. उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे लोगों पर हमला किया गया है.

यहां देखें वीडियो

टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई थी नारेबाजी

जानकारी के अनुसार टीएमसी अपने गिरफ्तार किए गए नेताओं और वर्कर्स की रिहाई के मांग करने ज्ञापन देने पहुंची उसी दौरान टीएमसी और बीजेपी वर्कर्स के बीच नारेबाजी हुई थी. बताया जा रहा है कि बीजेपी वर्कर्स ने तृणमूल समर्थकों के खिलाफ 'चोर-चोर' नारे लगाए थे जिसके बाद माहौल और ज्यादा गर्मा गया था. इसके बाद पुलिस बल और सेंट्रल सिक्योरिटी फोर्स को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना के होने से पहले ही स्थिति को संभाला जा सके.