menu-icon
India Daily

NCC कैंप में 8वीं की छात्रा से रेप, वारदात को छिपाने की कोशिश में 7 लोग गिरफ्तार

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में एनसीसी कैंप में 8वीं की एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात के बाद इस मामले को दबाने की कोशिश की गई. पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली, तो मामले को रफा-दफा करने और इसे दबाने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, पुलिस कुछ अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है.

India Daily Live
NCC कैंप में 8वीं की छात्रा से रेप, वारदात को छिपाने की कोशिश में 7 लोग गिरफ्तार
Courtesy: social media

Tamil Nadu News: तमिलनाडु की बरगुर पुलिस ने NCC कैंप के दौरान नाबालिग छात्रा से रेप की वारदात को छिपाने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एनसीसी अधिकारी शिवरामन ने 8वीं में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा से रेप किया. वारदात की जानकारी के बाद छात्रा की स्कूल के प्रिंसिपल समेत 6 अन्य ने घटना को छिपाने की कोशिश की.

पुलिस को जब इस बारे में शिकायत मिली, तो वारदात को रफा-दफा करने के आरोप में प्रिंसिपल, स्कूल कॉरेस्पोंडेंट और 5 अन्य को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी 30 साल का शिवरामन और एक अन्य अधिकारी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की सूचना लड़की की तबीयत खराब होने के बाद दी गई, जिसके बाद जांच की गई और बाद में गिरफ्तारियां की गईं. कृष्णागिरी के एसपी पी थंगादुरई ने कहा कि बलात्कार हाल ही में एक सप्ताह तक चले एनसीसी कैंप के दौरान हुआ, जिसमें 17 लड़कियां शामिल हुई थीं. 

8 अगस्त की रात वारदात को दिया गया था अंजाम

एसपी ने कहा कि आरोपी शिवरमन ने लड़की को बहला-फुसलाकर बाहर बुलाया और 8 अगस्त की रात को उसका यौन उत्पीड़न किया था. जब पीड़ित छात्रा ने पूरे मामले की शिकायत प्रिंसिपल से कि तो उन्होंने नाबालिग लड़की को चुप रहने को कहा. बताया जा रहा है कि कैंप के खत्म होने के बाद पीड़िता घर लौट गई. कुछ दिन बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और 16 अगस्त को एक अस्पताल जाने पर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई.

आरोपी ने अन्य लड़कियों को भी बनाया था 'शिकार' 

नाबालिग की ओर से वारदात की जानकारी मिलने के बाद उसे माता-पिता ने उसी रात बरगुर पुलिस को घटना की सूचना दी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी शिवरामन ने एनसीसी कैंप में और भी लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था.

एसपी पी थंगादुरई के अनुसार, शिवरामन और एक अन्य एनसीसी अधिकारी सुधाकर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जबकि स्कूल के प्रिंसिपल, सोशल साइंस के टीचर, चार एनसीसी अधिकारियों और एक अन्य को मामले को दबाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.