मायावती की पार्टी बीएसपी की तमिलनाडु इकाई के चीफ के. आर्मस्ट्रांग की हत्या का मुख्य आरोपी आज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. पुलिस के मुताबिक के. थिरुवेंगदम हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया था, जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने बताया कि के. थिरुवेंगदम को जांच के लिए उत्तरी चेन्नई के एक जगह पर ले जाया गया था. इस दौरान उसने भागने की कोशिश की. उसने पुलिसकर्मी पर हमला किया. पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा हा कि जिन हथियारों से बसपा नेता की हत्या की गई थी उन्हें छिपा कर रखा गया था. उन्हीं हथियारों की तलाश के लिए आरोपी के. थिरुवेंगदम वहां ले जाया जा रहा था ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियारों को बरामद किया जा सके.
VIDEO | BSP leader K Armstrong murder case: One accused killed in an encounter with Police in Tiruvallur, Tamil Nadu.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRARJn4) pic.twitter.com/k2038Of21l— Press Trust of India (@PTI_News) July 14, 2024Also Read
पुलिस थिरुवेंगदम को हत्या में इस्तेमाल किए गए हिथायार की तलाश के लिए ले गई थी. तभी वह भागने की कोशिश करने लगा. उसने पुलिस पर गोली चलाई, जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें में वह घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मालूम हो कि आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को हत्या कर दी गई. चेन्नई में उनके आवास पर छह अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी. बाइक सवार लोगों के एक समूह ने सड़क पर आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया था जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. बाद में उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने अब तक कम से कम 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें से एक के. थिरुवेंगदम की भागने के दौरन पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई.