menu-icon
India Daily

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, ऑपरेशन में 1 जवान शहीद, 4 घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुआ हैं. पांच जवानों के घायल होने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवान सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, तभी आंतकियों ने फायरिंग कर दी. आतंकियों के जंगलों में भागने की आशंका है. उनकी तलाश की जा रही है.

India Daily Live
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, ऑपरेशन में 1 जवान शहीद, 4 घायल
Courtesy: Social Media

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है. कामकारी इलाके में सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों को आतंकियों से सामना हुआ. दोनों ओर गोलीबारी जारी है. इस मुठभेड़ में 5 जवान घायल हो गए हैं. सभी पांच सैनिकों को घटनास्थल से निकाल लिया गया. घायलों में से एक सैनिक शहीद हो गया. रक्षा अधिकारी सेना को खुफिया सूचना मिली थी कि इलाके में आठ पाकिस्तानी आतंकी छिपे हैं. 

सूचना मिलने के बाद सेना ने यहां सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया. इसी दौरान ये मुठभेड़ हुई. आतंकियों के जंगलों में भागने की आशंका है. उनकी तलाश की जा रही है. और जवानों को इलाके की ओर भेजा गया है. इस पहले भी पिछले दिनों कई मौके घाटी क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुए हैं. 24 जुलाई को कुपवाड़ा में रात भर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चली थी. इस एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया था और एक जवान घायल हो गया था.  

जम्मू रीजन में बढ़ा आतंकी हमला

हाल के दिनों में आतंकियों का निशाना जम्मू रीजन है. खासकर जम्मू रीजन जिसे आमतौर पर शांत और सुरक्षित माना जाता है,  आतंकियों ने इस इलाके को निशाना बनाना शुरू किया है.  जून  से जेकर अब तक जम्मू रीजन में करीब एक दर्जन आतंकी वारदातें सामने आ चुकी हैं. जुलाई 2024 में अब तक जम्मू-कश्मीर में 9 बड़े आतंकी हमले हुए हैं. इनमें कुल 13 जवान शहीद हुए, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने 12 आतंकियों को मारा गिराया.


माछिल सेक्टर के कामकारी इलाके के पास सेना एक घुसपैठिए को मार गिराया है. पाकिस्तान की सेना आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसने में मदद कर रही थी. खुफिया सूचना है कि लगभग 40 से 50 पाकिस्तानी आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों के ऊपरी इलाकों में छिपे हुए हैं.