menu-icon
India Daily

'मुझे CM वाला कमरा ही चाहिए...', कंगना रनौत की अजीबो-गरीब मांग! संजय राउत ने कसा तंज

Sanjay Raut Over Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत पर संजय राउत ने निशाना साधा है. दरअसल, कंगना ने दिल्ली में महाराष्ट्र सदन का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कमरे की मांग कर दी. इसकी जानकारी के बाद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन पर निशाना साधा.

India Daily Live
'मुझे CM वाला कमरा ही चाहिए...', कंगना रनौत की अजीबो-गरीब मांग! संजय राउत ने कसा तंज
Courtesy: Social Media

Sanjay Raut Over Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद कंगना रनौत अपनी एक डिमांड को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना ने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में अपने लिए मुख्यमंत्री का सुइट (कक्ष) मांगा है. दरअसल, महाराष्ट्र सदन में राज्य के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों, पत्रकारों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों और महाराष्ट्र के आम नागरिकों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है. कई मराठी पर्यटक महाराष्ट्र सदन देखने आते हैं. महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के लिए एक स्पेशल सुइट है.

लोकसभा चुनाव के बाद आज से संसद का पहला सत्र शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन यानी सोमवार को कई नवनिर्वाचित सांसदों ने अपने पद की शपथ ली. कंगना रनौत ने भी पहले दिन सांसद पद की शपथ ली. इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र सदन का दौरा किया. नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी को सरकारी आवास आवंटित किये जायेंगे. इसलिए फिलहाल सांसदों को दिल्ली में निजी जगहों पर रहना पड़ रहा है.

सरकारी आवास मिलने तक कंगना ने मांगा CM वाला कमरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत ने सरकारी आवास मिलने तक महाराष्ट्र सदन में रहने का फैसला किया. इसके लिए वे महाराष्ट्र सदन भी गईं. उन्होंने महाराष्ट्र सदन के कमरों को देखा. सूत्रों के मुताबिक, कंगना को महाराष्ट्र सदन में मुख्यमंत्री का कमरा पसंद आया, इसलिए उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री के कमरे की मांग कर दी. हालांकि, प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सदन के मैनेजमेंट ने ये कमरा कंगना को देने से इनकार कर दिया. कंगना ने दावा किया कि महाराष्ट्र सदन के कमरे बहुत छोटे हैं.

कंगना महाराष्ट्र सदन में रहते हुए महाराष्ट्र के एक बड़े नेता को फोन किया और उन्होंने मुख्यमंत्री सुइट की मांग कर दी. उन्होंने फोन पर ही महाराष्ट्र के सीनियर नेता को बताया कि महाराष्ट्र सदन के अन्य कमरे काफी छोटे हैं. हालांकि, कंगना रनौत की मांग खारिज कर दी गई. महाराष्ट्र सदन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री सुइट नहीं दिया जाएगा. अब कहा जा रहा है कि शायद कंगना महाराष्ट्र सदन में न रहकर कहीं और रहने की व्यवस्था करेंगी.

Sanjay Raut Over Kangana Ranaut
 

कंगना की मांग पर संजय राउत ने कसा तंज

मंडी से भाजपा की नवनिर्वाचित भाजपा सांसद की ओर से महाराष्ट्र सदन में मुख्यमत्री सुइट की मांग पर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने तंज कसा. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा- बाप रे! श्रीमती हिमाचल प्रदेश से चुनी गई हैं. उनके रहने की व्यवस्था हिमाचल भवन में की जानी चाहिए. अगर श्रीमती को हिमाचल भवन में मुख्यमंत्री का विशेष कमरा मिल जाए तो कोई दिक्कत नहीं है. महाराष्ट्र के सांसद अपने असली सदन में एक कमरे में रह रहे हैं, श्रीमती..