नई दिल्ली: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में एक अजीब-सा पल तब देखने को मिला जब सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई ने एक ग्रुप फोटो के दौरान एक-दूसरे का हाथ नहीं कपड़ा. इन दो AI लीडर्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ एक ग्रुप फोटो के दौरान हाथ पकड़ने से मना कर दिया. इस मोमेंट ने ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों के बीच गहरी दुश्मनी को दिखाया है, जो AI सेफ्टी, डेवलपमेंट की रफ़्तार और गवर्नेंस को लेकर फिलॉसफिकल मतभेदों को लेकर है.
पूरे इवेंट और कीनोट्स के दौरान सभी कुछ ठीक से चल रहा था, लेकिन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में एक रूटीन ग्रुप फोटो के दौरान यह टॉपिक वायरल प्वाइंट बन गया. कीनोट सेशन के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद सभी बड़े ग्लोबल AI लीडर्स के साथ एक ग्रुप फोटो लेने के लिए पोज दिया. इस समय गूगल के CEO सुंदर पिचाई, ओपनAI के सैम ऑल्टमैन भी मौजूद थे. सैम ऑल्टमैन के बराबर में एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई भी मौजूद थे.
फोटो खिंचवाने के लिए पीएम मोदी समेत बाकी के लीडर्स ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था, लेकिन ऑल्टमैन और अमोदेई ने हाथ नहीं पकड़ा. दोनों ने अपने हाथों को अलग रखा. जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इसका मजाक बनाना शुरू कर दिया. यह वीडियो दोनों के बीच बहुत पुराने और गहरे अंतर को दिखाता है.
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi, along with global tech leaders including the CEO of Google and Alphabet, Sundar Pichai, CEO of OpenAI, Sam Altman, Alexandr Wang, Chief AI Officer of Meta, CEO of Anthropic, Dario Amodei pose for a group photograph at the India AI… pic.twitter.com/GccXlG9rRx
— ANI (@ANI) February 19, 2026
ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा- "यहां होना बहुत अच्छा लग रहा है, जाहिर है भारत में हो रहा काम और AI को अपनाना दुनिया को लीड कर रहा है और मैं यह देखने के लिए इंतज़ार नहीं कर सकता कि आगे क्या होता है. यह दुनिया में AI के लिए सबसे बड़े मार्केट में से एक होगा और मुझे लगता है कि भारत का बहुत ज़्यादा असर होगा...."
#WATCH | Delhi: #IndiaAImpactSummit2026 | CEO of OpenAI, Sam Altman says, "It is amazing to be here, obviously the work happening in India and the adoption of AI is leading the world, and I can't wait to see what goes next. This will be one of the biggest markets for AI in the… pic.twitter.com/cyENmLBOjo
— ANI (@ANI) February 19, 2026
दोनों कंपनियों के बीच दरार साल 2021 से दिखना शुरू हुई थी, जब एक फिलॉसॉफिकल बंटवारा हुआ था. इस समय डारियो अमोदेई ने OpenAI छोड़ दिया था. यहां पर वो रिचर्स के वाइस प्रेसिडेंट थे. इसके बाद उन्होंने एंथ्रोपिक को-फाउंड किया.
ओपनएआई और एंथ्रोपिक दुनिया भर में दो सबसे जानी-मानी AI कंपनियां हैं. ये दोनों ही कंपनियां एडवांस्ड लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर बनाई गई हैं. इन दोनों में ही कई कंपनियां इन्वेस्टमेंट करती हैं. इसके साथ ही दोनों ही एंटरप्राइज और सरकारी पार्टनरशिप के लिए मुकाबला कर रही हैं.