लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को सुल्तानपुर के MP MLA कोर्ट में पेश हुए. जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में अपनी टिप्पणी से जुड़े 2018 के क्रिमिनल मानहानि केस के सिलसिले में अपना बयान दर्ज करवाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना से सत्ता पक्ष ने साजिश रची है.
राहुल गांधी से जुड़ा यह केस 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव कैंपेन के दौरान गांधी के कथित बयानों से जुड़ा है. BJP नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त, 2018 को सुल्तानपुर में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बेंगलुरु में एक चुनावी रैली में अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी दी है.
विजय मिश्रा के शिकायत के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा था कि BJP ईमानदार और साफ राजनीति में विश्वास करने का दावा करती है, लेकिन इसे एक पार्टी अध्यक्ष चला रहे हैं जो एक हत्या के मामले में आरोपी हैं. उस समय इस पद पर अमित शाह कार्यरत थे. गांधी ने अपनी टिप्पणी में टिप्पणी में 2005 के सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर केस का जिक्र था. हालांकि इस मामले में 2014 में मुंबई की एक स्पेशल CBI कोर्ट ने शाह को इस मामले में बरी कर दिया था.
मिश्रा ने आरोप लगाया था कि गांधी के बयान से शाह की रेप्युटेशन को नुकसान पहुंचा. उसके बाद से कई बार तारीख आई लेकिन राहुल गांधी कभी पेश नहीं हुए. अदालत ने पिछले साल दिसंबर में उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया. जिसके बाद राहुल गांधी आज कोर्ट के सामने पेश हुए.
#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi leaves from Sultanpur Court, Uttar Pradesh.
— ANI (@ANI) February 20, 2026
He appeared before the court in connection with a 2018 defamation case filed against him for allegedly making objectionable remarks about Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/n7oveAzjwh
कोर्ट में खुद को सरेंडर करने के बाद राहुल गांधी के वकील ने एप्लीकेशन दी, जिसे 25,000 रुपये के दो श्योरिटी जमा करने के बाद मंज़ूर कर लिया गया. हालांकि कोर्ट द्वारा बेल दे दी गई है. वहीं अगली तारीख 2 मार्च की रखी गई है. हालांकि इस मामले में खुद का बचाव करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. उन्होंने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है. राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.