menu-icon
India Daily

बिना शर्ट के कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं का AI समिट में हंगामा, सरकार विरोधी नारे लगाए, FIR दर्ज

नई दिल्ली के भारत मंडपम में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं ने समिट के मंच पर पहुंचकर अपनी शर्ट उतार दी. साथ ही सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
बिना शर्ट के कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं का AI समिट में हंगामा, सरकार विरोधी नारे लगाए, FIR दर्ज
Courtesy: X (@IYC)

नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन किया गया है. इस खास कार्यक्रम में दुनिया की कई बड़ी कंपनियां और उद्योगपति पहुंचे हैं. यह मौका था देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की, लेकिन इसी बीच यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुछ ऐसा किया कि देश में ही चर्चे शुरु हो गए.

यूथ कांग्रेस के  कार्यकर्ताओं ने समिट के मंच पर पहुंचकर अपनी शर्ट उतार दी और सरकार के खिलाफ नारे लगाने शुरु कर दिए. उन्होंने अमेरिका के साथ किए गए ट्रेड डील के खिलाफ विरोध जताया. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अचानक ऐसे माहौल की वजह से हॉल में अफरा-तफरी मच गई. 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस सिलसिले में अब तक 4-5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन कार्यकर्ताओं पर एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि यह ग्रुप भारत मंडपम में कैसे घुसा?  पुलिस इस  बात की जांच कर रही है कि क्या कांग्रेस कार्यकर्ता पास या QR कोड से अंदर आए थे या फिर एंट्री के लिए किसी की मदद ली.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो की बाढ़ आ गई है. जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता बनियान पहने घूम रहे हैं और हाथ में टी-शर्ट लहरा रहे हैं. युवाओं के टी शर्टपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ग्राफिक बना हुआ है और उस पर 'PM is compromised' लिखा है.

बीजेपी ने बोला हमला 

कांग्रेस के इन युवा कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के साथ भारत का किए इस ट्रेड डील पर विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए. विपक्षी पार्टियों ने इस डील के  फाइनल होने के बाद से कई बार विरोध जताया है. वहीं BJP IT डिपार्टमेंट के चीफ अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने इसे 'नेशनल शर्म' बताते हुए कहा कि पार्टी को खुद शर्म आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब भारत एक मशहूर ग्लोबल समिट होस्ट कर रहा है,  लीडरशिप और इनोवेशन दिखा रहा  है. उस समय कांग्रेस इज्जत बढ़ाने के बजाए रुकावट बन रही है.