menu-icon
India Daily

'पुतिन की गिरफ्तारी का सवाल ही नहीं है...', 2024 में जी-20 की मेजबानी करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति ने खुलकर किया समर्थन

ब्राजील में अगले साल होने वाले जी20 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने के सवाल पर ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन को आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने आगे पुतिन बैठक में भाग लेने आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Purushottam Kumar
'पुतिन की गिरफ्तारी का सवाल ही नहीं है...', 2024 में जी-20 की मेजबानी करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति ने खुलकर किया समर्थन

नई दिल्ली: भारत में चल रहे जी-20 समिट का आज आखिरी दिन है. इस सम्मेलन में दुनिया भर के कई नेता शिरकत कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार जी20 का अगला समिट अब ब्राजील में होगा जिसके लिए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला डा सिल्वा को भारत आज प्रेसीडेंसी सौंपेगा. आपको बता दें, भारत में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं हुए हैं और अब अगले जी20 समिट में पुतिन के शामिल होने के लेकर सवाल उठने लगे हैं.

'पुतिन को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा'
साल 2024 में ब्राजील में आयोजित अगले जी20 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने के सवाल पर ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन को अगले साल जी20 में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि पुतिन अगर जी20 की बैठक में भाग लेने आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'लोगों का एक रुपया खाने के बजाय सल्फास खाना पसंद करूंगा', जालंधर में गरजे मान, राजा वडिंग और मजीठिया पर लगाए ये गंभीर आरोप

पुतिन के खिलाफ जारी है गिरफ्तारी वारंट
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) की ओर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. पुतिन पर यूक्रेनी बच्चों को अवैध रूप से निर्वासित करने के युद्ध अपराध का आरोप है. हालांकि इस मामले में सभी आरोपों को रूस ने खारिज कर दिया है. पुतिन का खिलाफ जारी इस वारंट के बाद से देखा जा रहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय समारोह में जाने से दूरी बना रहे हैं और शायद यहां कारण है कि वह दिल्ली में आयोजित जी20 की बैठक में भी हिस्सा लेने नहीं पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें: '...घोषणा पत्र में गर्व करने लायक कुछ नहीं' यूक्रेन ने खुद को रूस के आक्रामकता का शिकार बताया, जानें G20 Summit को लेकर क्या कहा