menu-icon
India Daily

'लोगों का एक रुपया खाने के बजाय सल्फास खाना पसंद करूंगा', जालंधर में गरजे मान, राजा वडिंग और मजीठिया पर लगाए ये गंभीर आरोप

मान ने कहा कि वडिंग ने कांग्रेस सरकार के दौरान राजस्थान की बसों की बॉडी लगाकर अवैध तरीके से पैसा कमाया है. इस घोटाले से संबंधित विवरण आने वाले दिनों में साझा किया जाएगा.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
'लोगों का एक रुपया खाने के बजाय सल्फास खाना पसंद करूंगा', जालंधर में गरजे मान, राजा वडिंग और मजीठिया पर लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब के जालंधर में 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन इसलिए खास है क्योंकि आज से पहले ऐसा दिन नहीं आया जब बिना सिफारिश, बिना पैसे के किसी को रखा गया हो. इस बार मैरिट के आधार पर भर्ती हुई है.

'युवाओं ने अपनी कलम से खुल लिखी अपनी किस्मत'

उन्होंने कहा कि इस बार युवाओं ने अपनी कलम से अपनी किस्मत लिखी है. पहले ऐसा होता था कि उसका चाचा मंत्री को जानता है, उसका मामा मंत्री को जानता है, लेकिन अब ये सब बंद हो गया है. अब सब कुछ पारदर्शिता के साथ होता है.

'परीक्षा में 45% अंक लाकर दिखाएं वडिंग और मजीठिया'

इस दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर भी निशाना साधा.

उन्होंने दोनों नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वह एक माह के भीतर पंजाबी भाषा में लिखित परीक्षा 45 प्रतिशत अंकों से पास करके दिखाएं. उन्होंने कहा कि सनावर और दून जैसे स्कूल में शिक्षा लेने वाले ये नेता इस परीक्षा को पास नहीं कर सकते.

'एक रुपया खाने के बजाय सल्फास खाना पसंद करूंगा'

पंजाब सीएम ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि वह लोगों का एक रुपए भी खाने के बजाय सल्फास खाना पसंद करेंगे.

सीएम  मान ने कहा कि वह पंजाबियों के साथ झूठ बोलकर कभी कोई सौदा नहीं करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि पंजाबियों का कर्ज उतारने के लिए कई जन्म लेने पड़ेंगे.

मान ने कहा कि वह पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के साथ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह उनके लिए पंजाबी अखबार पढ़ते थे क्योंकि उन्हें इसकी अच्छी जानकारी नहीं थी. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के पूर्वजों ने जलियांवाला बाग नरसंहार के अपराधियों को सम्मानित किया था उन्हें उनसे सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

सीएम ने कहा कि इन नेताओं ने सत्ता में रहने के दौरान राज्य के लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है. इन नेताओं ने कभी भी यहां के युवाओं को नौकरी देने की परवाह नहीं की. अब जब नौकरी से युवाओं के चेहरे खिल गए हैं तो ये नेता चिढ़े हुए हैं.

'कांग्रेस सरकार में वडिंग ने अवैध तरीके से कमाया पैसा'

आप नेता ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों के प्रति अपने प्यार को लेकर किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.  मान ने कहा कि वडिंग ने कांग्रेस सरकार के दौरान राजस्थान की बसों की बॉडी लगाकर अवैध तरीके से पैसा कमाया है. इस घोटाले से संबंधित विवरण आने वाले दिनों में साझा किया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें: G20 Summit Live: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे विश्वभर के नेता, पीएम मोदी भी मौजूद, देखें वीडियो