नई दिल्ली: भारत में चल रहे जी 20 शिखर सम्मेलन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है. इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया भर से कई देश के प्रमुख दिल्ली में हैं. जी 20 सम्मेलन के पहले दिन एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया गया. इस घोषणा पत्र को लेकर यूक्रेन के तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है. घोषणा पत्र को लेकर यूक्रेन ने कहा है कि इसमें गर्व करने लायक कुछ भी नहीं था.
'रूस का उल्लेख नहीं किया गया'
G20 घोषणा पत्र को लेकर यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने एक्स पर लिखा कि इसमें रूस का उल्लेख नहीं किया गया है. ओलेग निकोलेंको ने घोषणा पत्र के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट साझा किया है. घोषणापत्र में कई शब्दों को उन्होंने लाल रंग से काट कर अपने अनुसार सही किया है.
G20 adopted a final declaration. We are grateful to the partners who tried to include strong wording in the text. However, in terms of Russia's aggression against Ukraine, G20 has nothing to be proud of. This is how the main elements of the text could look to be closer to reality pic.twitter.com/qZqYluVKKS
— Oleg Nikolenko (@OlegNikolenko_) September 9, 2023
'यूक्रेन को आक्रामकता का शिकार बताया'
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने घोषणा पत्र में कई शबदों को लाल रंग से काट कर सही करते हुए यह दिखाने की कोशिश की है कि यूक्रेन रूस की आक्रामकता का शिकार है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि G20 ने एक अंतिम घोषणा को अपनाया है. हम उन साझेदारों के आभारी हैं जिन्होंने पाठ में सशक्त शब्दों को शामिल करने का प्रयास किया.
ये भी पढ़ें: G20 Summit Live: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे विश्वभर के नेता, पीएम मोदी भी मौजूद, देखें वीडियो
हालांकि, यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता को लेकर उन्होंने लिखा कि इस मामले में G20 के पास गर्व करने लायक कुछ भी नहीं है. इस प्रकार पाठ के मुख्य तत्व वास्तविकता के करीब दिख सकते हैं.
गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बावजूद जी 20 नेताओं ने संयुक्त घोषणा को अपनाया है. इस घोषणा पत्र को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे एक अच्छी खबर मिली है. पीएम ने कहा था कि कड़ी मेहनत के चलते आम सहमति बनी है. मैं इस घोषणा पत्र को अपनाने की घोषणा करता हूं. पीएम ने इसके लिए मेहनत करने और संभव बनाने के लिए शेरपा और मंत्रियों को बधाई भी दी थी.
ये भी पढ़ें: Indore News: रस्सी से बांधकर सड़क से उठवाए पत्थर... माफी भी मंगवाई, पुलिस के इस काम की हो रही वाहवाही