menu-icon
India Daily

आप के बागियों का भाजपा अध्यक्ष ने कराया मुंह मीठा, बीजेपी मुख्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

आप से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
आप के बागियों का भाजपा अध्यक्ष ने कराया मुंह मीठा, बीजेपी मुख्यालय में हुआ जोरदार स्वागत
Courtesy: ANI

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. उन्होंने राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटाए जाने के बाद आप से इस्तीफा दे दिया था. उनके साथ मौके पर वहीं संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी AAP छोड़ने की घोषणा की. वहीं कुल मिलाकर 7 सांसदों ने आप का दामन छोड़ दिया है, जिसमें स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.


 

राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ सार्वजनिक विवाद के कुछ दिनों बाद, सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ देंगे और बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. वहीं संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी AAP छोड़ने की घोषणा की और बीजेपी में शामिल होंगे.

सिद्धांतों, मूल्यों और नैतिक आदर्शों से भटक गई पार्टी

अपने फैसले की वजह बताते हुए चड्ढा ने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने "अपने खून-पसीने से सींचा था," वह अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है. "AAP, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और नैतिक आदर्शों से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में काम नहीं करती, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है. पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं एक गलत पार्टी में सही इंसान हूं. इसलिए, आज हम घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूँ और जनता के करीब जा रहा हूं."

यह घोषणा AAP के भीतर बढ़ते तनाव के बीच हुई, जो चड्ढा को एक अहम संसदीय पद से हटाए जाने के बाद शुरू हुआ था. यह हाल के सालों में AAP के नेतृत्व में आई सबसे बड़ी अंदरूनी दरारों में से एक मानी जा रही हैं.

राघव चड्ढा ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ तीन सांसद मौजूद थे, जबकि अन्य लोगों में हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं. 
1. स्वाति मालीवाल
2. अशोक कुमार मित्तल
3. संदीप पाठक
4. हरभजन सिंह
5. बलबीर सिंह सीचेवाल
6. विक्रमजीत सिंह साहनी