पौड़ी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर में अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों के हवाले से सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पहुंच सकते हैं.
इससे पहले योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. उस समय देश में कोरोना लॉकडाउन लागू था. प्रतिबंधों के चलते योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे. सावित्री देवी के निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार और उनके करीबियों में शोक का माहौल है.
खबर अपडेट हो रही है...