उत्तर प्रदेश में कुदरत के कहर ने सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया भर को झकझोर कर रख दिया है. पिछले 24 घंटों में आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश के कारण राज्य में 111 लोगों की दर्दनाक तरीके से जान जा चुकी है. इस भारी तबाही और जनहानि की खबर सुनकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी काफी दुखी हुए हैं. उन्होंने भारत के शीर्ष नेतृत्व को अपना आधिकारिक शोक संदेश भेजते हुए उत्तर प्रदेश की इस प्राकृतिक त्रासदी पर गहरी सहानुभूति और दुख प्रकट किया है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए इस भयानक तूफान से हुई भारी क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आधिकारिक शोक संदेश भेजा. पुतिन ने अपने पत्र में लिखा है कि इस बड़े पैमाने पर हुई तबाही से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है. उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि उनकी यह सहानुभूति उन पीड़ित परिवारों तक जरूर पहुंचाई जाए. उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की.
✉️ President Putin sent a message of condolences to President of India @rashtrapatibhvn & Prime Minister @narendramodi:
— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) May 14, 2026
✍️ Please accept my deepest condolences over the heavy loss of life & large-scale destruction caused by the cyclone in Uttar Pradesh.https://t.co/ZiSzmRoSj2 pic.twitter.com/BwaM367Gay
बुधवार शाम को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, वाराणसी और अयोध्या समेत करीब तीस जिलों में कुदरत का भयानक रूप देखने को मिला. तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. इस विनाशकारी तूफान के चलते भारी-भरकम पेड़ जड़ से उखड़ गए. कई इलाकों में बिजली के खंभे टूट गए. वहीं दीवारें गिरने से कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस भीषण प्राकृतिक आपदा में सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज जिले में दर्ज की गई हैं. वहीं भदोही में 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भीषण बारिश/तूफान के कारण करीब 31 लोगों की मौत हो गई !!
यह Video बरेली का है 👇 pic.twitter.com/5yPXTtz3Iy
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 13, 2026
बरेली से एक हैरान कर देेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यहां आई तेज आंधी में एक पचास साल का व्यक्ति टिन शेड के साथ लगभग पचास फीट की ऊंचाई तक हवा में उड़ गया. इंटरनेट पर भी लोग यह जानकर काफी हैरान हैं कि यह शख्स हवा में उड़ते हुए करीब एक सौ मीटर दूर जाकर एक खेत में गिरा. इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई लेकिन उसका हाथ टूट गया.
15 मई: पूरे प्रदेश में तेज धूप निकलेगी। आसमान साफ रहेगा. पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
16 मई: आसमान साफ रहेगा और तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी. रात में भी गर्मी का एहसास होगा. कुछ इलाकों में लू चलेगी.
17 मई: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है.
18 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा. लू चलने से गर्मी बढ़ेगी.
19 मई: पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। लू चलने के आसार हैं. ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री पार करेगा.