menu-icon
India Daily

पीएम मोदी ने इस दिग्गज नेता को पछाड़ कर बनाया नया रिकॉर्ड, इंदिरा-नेहरु भी रह गए पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
पीएम मोदी ने इस दिग्गज नेता को पछाड़ कर बनाया नया रिकॉर्ड, इंदिरा-नेहरु भी रह गए पीछे
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है और भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले मुखिया बन गए हैं. उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया. जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर मिलाकर 8,931 दिन पूरे किए हैं. यह एक दुर्लभ और उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो दशकों की लगातार सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व को दिखाती है.

PM मोदी के अब तक के रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, PM मोदी ने गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी बनाया.

वे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री हैं.

भारत की आजादी के बाद से वे लगातार तीन लोकसभा चुनाव 2014, 2019 और 2024 जीतने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हैं.

पीएम मोदी की राजनीति में कैसे हुई एंट्री?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. उन्होंने अपना राजनीतिक करियर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के प्रचारक के तौर पर शुरू किया था. वे 1985 में BJP में शामिल हुए और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान दिया.

कब संभाला गुजरात के मुख्यमंत्री का पद?

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था. वे चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने 2001, 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों के बाद गुजरात सरकार का नेतृत्व किया. मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल 22 मई 2014 तक रहा. उन्होंने लगभग 12 साल और 7 महीने तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया.

पहली बार कब बने प्रधानमंत्री?

नरेंद्र मोदी भारत के 14वें और मौजूदा प्रधानमंत्री हैं, जो 26 मई 2014 से लगातार इस पद पर हैं. उन्होंने जून 2024 में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली. वे लगातार तीसरा कार्यकाल जीतने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 4,000 से ज्यादा दिन पद संभाला है.