menu-icon
India Daily

फंसे जहाजों को निकालने का प्लान? पीएम मोदी और UAE राष्ट्रपति की बातचीत में 'होर्मुज' पर बड़ा फोकस

भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के के राष्ट्रपति ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चर्चा की...

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
फंसे जहाजों को निकालने का प्लान? पीएम मोदी और UAE राष्ट्रपति की बातचीत में 'होर्मुज' पर बड़ा फोकस
Courtesy: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बात की. इस बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चर्चा की.पीएम ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और मुक्त आवागमन की ज़रूरत पर भी चर्चा की. मोदी ने राष्ट्रपति को ईद की शुभकामनाएं भी दीं.

पीएम ने ट्टीट में यह कहा

पीएम मोदी ने कहा, "अपने भाई, UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बात की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं. हमने पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात पर चर्चा की. UAE पर हुए उन सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई, जिनके कारण बेगुनाह लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुंचा."

UAE पर ईरान के हमलें को बीच हुई वार्ता

दोनों नेताओं ने तब बात की, जब ईरान ने शनिवार को इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमलों के जवाब में कई पश्चिमी एशियाई देशों जिनमें UAE भी शामिल है और जहां अमेरिकी सेना के अड्डे हैं. उनपर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे. इन हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और कई शीर्ष सैन्य नेता मारे गए थे. युद्ध शुरू हुए तीन हफ़्ते बीत चुके हैं, और UAE के शहरों पर हमले अब भी जारी हैं. इन हमलों में अब तक लगभग आठ लोगों की मौत हो चुकी है.