menu-icon
India Daily

PM मोदी से जेडी वेंस की फोन पर बात, भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर क्या हुई चर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ाने पर चर्चा की. मोदी ने वेंस परिवार को बधाई दी.

KanhaiyaaZee
PM मोदी से जेडी वेंस की फोन पर बात, भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर क्या हुई चर्चा?
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय संपर्क का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया. प्रधानमंत्री ने बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की. इस दौरान उन्होंने जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को बेटे के जन्म पर बधाई भी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच हुई बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर रहा. दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है.

रक्षा से तकनीक तक सहयोग

भारत और अमेरिका के संबंधों में रक्षा, व्यापार, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्र अहम हैं. दोनों देश इन क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार संपर्क में हैं. मोदी और वेंस की बातचीत को भी इसी व्यापक सहयोग को मजबूत करने की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है.

वेंस परिवार को दी बधाई

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को बेटे के जन्म पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने वेंस के पूरे परिवार के लिए भी अपनी बधाई और शुभेच्छा व्यक्त की. यह बातचीत दोनों देशों के बीच जारी उच्चस्तरीय संपर्क के बीच हुई है.

रिश्तों को मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही है. दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय बातचीत से आपसी सहयोग को नई दिशा देने के प्रयास जारी हैं. शनिवार की फोन वार्ता भी इसी क्रम का हिस्सा रही.