'मौकापरस्त, भ्रष्ट, जातिवादी हार रहे हैं...', Exit Polls पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर चला दिए शब्द बाण
PM Modi Lok Sabha Election Exit Poll: एग्जिट पोल के आंकड़े एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाते नजर आ रहे हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद पीएम मोदी ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने इंडी गठबंधन को भ्रष्ट और मौकापरस्त बताया.
PM Modi Lok Sabha Election Exit Poll: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं. एग्जिट पोल में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही हैं. अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है. एग्जिट पोल को लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर जबर वार किया है. पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके एग्जिट पोल में एनडीए को मिले बहुमत को लेकर जनता का आभार जताते हुए विपक्ष पर करारा प्रहार किया. पीएम ने विपक्ष को भ्रष्ट और मौकापरस्त बताया.
पीएम मोदी ने पहले ट्वीट में जनता को शुक्रिया करते हुए लिखा- भारत ने मतदान किया है. पीएम मोदी ने लिखा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद. लोगों की सक्रिय भागीदारी हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है. उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण यह सुनिश्चित करता है कि हमारे देश में लोकतांत्रिक भावना पनपे.
इंडिया गठबंधन पर पीएम का वार, बोले- भ्रष्ट है इंडी गठबंधन
पीएम मोदी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर इंडिया गठबंधन पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- इंडी गठबंधन भारतीय मतदाताओं के दिल में जगह बनाने में विफल रहा. इंडी गठबंधन जातिवादी, सांप्रदायिक और भ्रष्ट हैं. मुट्ठी भर वंशों को बचाने के उद्देश्य से बनाया गया यह गठबंधन देश के लिए भविष्य की दृष्टि प्रस्तुत करने में विफल रहा है.
महिलाओं की पीएम मोदी ने की सराहना
पीएम मोदी ने महिलाओं की सराहना करते हुए लिखा- मैं भारत की नारी शक्ति और युवा शक्ति की भी विशेष रूप से सराहना करना चाहूँगा. मतदान में उनकी मजबूत उपस्थिति एक बहुत ही उत्साहजनक संकेत है.