उत्तराखंड के CM धामी का जलवा! देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में मिला दूसरा स्थान

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी 'सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री 2026' के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

India Daily 24x7
Shilpa Srivastava

उत्तराखंड: ​फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी 'सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री 2026' के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. यह उपलब्धि समस्त प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है. इस प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में मुख्यमंत्री धामी को 1000 में से 881 अंक प्राप्त हुए हैं, जो उनकी पारदर्शी कार्यशैली, दूरदर्शी सोच और देवभूमि के चौमुखी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है.

​देवभूमि उत्तराखंड के निरंतर सशक्तिकरण की विजय:

​यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड के 1.25 करोड़ नागरिकों के अटूट विश्वास और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों का प्रतिफल है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड आज सुशासन, बुनियादी ढांचे के आधुनिक विस्तार, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण के नए राष्ट्रीय मानक स्थापित कर रहा है.

​सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों की राष्ट्रीय सूची में शीर्ष स्थान पाना इस बात को साबित करता है कि राज्य सरकार की योजनाएं न केवल धरातल पर सार्थक प्रभाव छोड़ रही हैं, बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं.


​सुशासन, कठोर निर्णय और जन-कल्याण का प्रतिफल:

  • ​मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के दौरान राज्य में कई ऐसे ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लिए गए हैं जिन्होंने उत्तराखंड को नई दिशा दी है.

  • समान नागरिक संहिता (UCC)- उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर एक नया इतिहास रचा.

  • सख्त धर्मांतरण एवं नकल विरोधी कानून-  प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया.

  • निवेश एवं रोजगार-  'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर युवाओं के लिए नए अवसरों का सृजन किया जा रहा है.

  • बुनियादी ढांचे का विस्तार- ऑल वेदर रोड,ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और सीमांत क्षेत्रों के विकास (वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम) को नई गति दी गई.

  • अंतिम व्यक्ति तक पहुंच  'सरकार जनता के द्वार' अभियान के माध्यम से शासन और प्रशासन को सीधे आम नागरिक की चौखट से जोड़ा गया.

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई:

​इस गौरवशाली स्थान को प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! यह ऐतिहासिक सफलता हमें उत्तराखंड को देश का अग्रणी, सशक्त और श्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है. ​देवभूमि उत्तराखंड की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सभी देवतुल्य प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक टीम का हार्दिक आभार. ​'सशक्त उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड' के मूलमंत्र के साथ विकास की यह स्वर्णिम यात्रा अनवरत जारी रहेगी.