menu-icon
India Daily

Bihar Exit Poll 2024: NDA और इंडिया गठबंधन में विनर कौन? देखिए बिहार के सटीक एग्जिट पोल

Bihar Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर की वोटिंग हो चुकी है. इससे पहले तमाम एग्जिट पोल आने लगे हैं. आइये इंडिया डेली लाइव के AI एग्जिट पोल के साथ ही जानें तमाम एजेंसियां और चैनल बिहार के कौन से आंकड़े दे रही है.

India Daily Live
Bihar Exit Poll 2024: NDA और इंडिया गठबंधन में विनर कौन? देखिए बिहार के सटीक एग्जिट पोल
Courtesy: india daily live

Bihar Exit Poll 2024: लोकतंत्र के उत्सव में मतदान के बाद अब  अब एक्जिट पोल आने लगे हैं. इंडिया डेली लाइव के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार की 40 में  NDA को 35-38 सीटें और INDIA को 2-5 सीटें मिलने की उम्मीद है. यानी NDA को पिछले चुनाव के मुकाबले 2 से 5 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है. वहीं इंडिया गठबंधन को यहां फायदा हो रहा है. आइये जानें अन्य पोल बिहार के लिए क्या कह रहे हैं.

लोकतंत्र के उत्सव यानी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज सातवें चरण की वोटिंग पूरी हो गई. बिहार की 40 पर NDA और इंडिया गठबंधन ने पूरा जोर लगाकर लड़ा. आइये जानें अन्य पोल बिहार के लिए क्या कह रहे हैं?

बिहार की 40 सीटों का एग्जिट पोल
एजेंसी NDA INDIA गठबंधन अन्य
इंंडिया डेली AI पोल 35-38 2-5 0
इंडिया टूडे ( Axis My India) 29-33 7-10 0-2
एबीपी (C Voter) 34-38 3-5 0
न्यूज24 (Today's Chanakya) 32-40 1-8 0-1
रिपब्लिक टीवी (Matrize) 32-37 2-7 0-1
टाइम्स नाउ (ETG Research) 30-32 7-9 0-1
एनडी टीवी (Jan Ki Baat) 32-37 3-8 0
टीवी9 भारतवर्ष (Polstart) 29 8 3

इंडिया टूडे ( Axis My India)

एक्सिस माय इंडिया-इंडिया टुडे ग्रुप ने बिहार में बीजेपी को 13-15 सीटें मिलने की संभावना जताई है. जदयू को 9-11 सीटें, एलजेपी को 4-6 सीटें, कांग्रेस को 1-2 सीटें, राजद को 6-7 सीटें और अन्य को 1-6 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

रिपब्लिक टीवी (PMARQ-Matrize)

रिपब्लिक टीवी (Matrize) के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में NDA को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं इंडिया गठबंधन को 2-7 सीटें मिल सकती है. नहीं एक सीच अन्य के खाते में जानें का अनुमान है.

एनडी टीवी (Jan Ki Baat)

जन की बात के मुताबिक बिहार में बिहार में NDA को 32 से 37 सीटें मिलने और INDIA गठबंधन के खाते में 3 से 8 सीटें आ सकती हैं.

न्यूज24 (Today's Chanakya)

न्यूज24 (Today's Chanakya) के अनुसार बिहार की 40 में से NDA गठबंधन को 32 से 40 और इंडिया गठबंधन को 1 से 8 सीटे मिल सकती है. वहीं अन्य के खाते में 0-1 सीट जाने की उम्मीद है.

क्या थे 2019 के रिजल्ट

2019 के लोकसभा चुनावों में बिहार में बीजेपी -जेडीयू-एलजेपी यानी NDA ने राज्य की 40 में से 39 सीटें जीती थीं. इसमें से भाजपा ने 17, जनता दल यूनाइटेड ने 16, लोक जनशक्ति पार्टी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की थी. आरजेडी के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के लिए एकमात्र जीत कांग्रेस को मिली किशनगंज से मिली थी. आइये जानते हैं इस साल के एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं?

किसका-किसका गठबंधन

NDA में भारतीय जनता पार्टी (BJP), नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJP-R), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) चुनाव लड़ रही है. वहीं इंडिया गठबंधन में लालू यादव एवं तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD), राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस, वामदल- सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले एक साथ मैदान में हैं.

कौन कितनी सीट पर चुनाव लड़ा

NDA- बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोजपा रामविलास 5, आरएलएम 1 और हम ने एक सीट पर चुनाव लड़ा है.
इंडिया गठबंधन-  आरजेडी ने 23, कांग्रेस ने 9, सीपीआई माले और वीआईपी ने 3-3 और सीपीएम एवं सीपीआई ने 1-1 सीट पर चुनाव लड़ा है.

इन दिग्गजों पर है दांव

बिहार में जिन दिग्गजों की साख दांव पर है. उनमें गिरिराज सिंह, आरके सिंह, पप्पू यादव, रोहिणी आचार्य, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी, पवन सिंह और मीसा भारती का नाम साशिल है.