menu-icon
India Daily

Uderwater Video of PM Modi: जलमग्न द्वारका में पूजा, मोरपंख चढ़ाकर लगाया ध्यान, पानी के भीतर देखें पीएम मोदी का हौसला

Uderwater Video of PM Modi: गुजरात में अरब सागर के भीतर गोता लगाकर पहुंचे पीएम मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान पीएम ने पानी के अंदर पूजा भी की.

India Daily Live
Uderwater Video of PM Modi: जलमग्न द्वारका में पूजा, मोरपंख चढ़ाकर लगाया ध्यान, पानी के भीतर देखें पीएम मोदी का हौसला

Uderwater Video of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अरब सागर में स्कूबा डायविंग करके भगवान कृष्ण की नगरी प्राचीन द्वारका में पूजा-अर्चना की. इसमें खास बात है कि ये नगरी अब समुद्र में डूब चुकी है. इसको लेकर पीएम मोदी ने अपने अनुभव और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इसी में एक वीडियो भी सामने आया है कि जो समुद्र में पानी के भीतर की है. इसमें पीएम मोदी पूजा करते हुए, मोरपंख चढ़ाते हुए और ध्यान लगाकर बैठते हुए देखा जा सकता है. 

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पीएम मोदी गोताखोरों वाला मुखौटा पहनकर पानी के नीचे द्वारका पहुंचे. नीचे पहुंचकर उन्होंने अपने हाथ जोड़े. पीएम मोदी पानी के भीतर ध्यान में बैठे रहे और गोताखोर उनकी रक्षा में तैनात रहे. पानी के भीतर जाते समय पीएम मोदी अपने साथ मोरपंख ले गए थे, जिसे वे पानी में लहराते हुए दिखाई दिए हैं. 

भगवान श्री कृष्ण का राज्य थी द्वारका

पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वारका एक शहर है, जिसका उल्लेख महाभारत में भगवान कृष्ण के राज्य के रूप में किया गया है. यहां फोमती नदी अरब सागर से मिलती थी. कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण के देह त्यागने के बाद यह शहर पानी में डूब गया था. भारतीय पुरातत्वविदों ने पानी के नीचे एक बड़े ढांचे की खोज की थी, तब से माना जाता है कि ये प्राचीन द्वारका के अवशेष हैं.

समुद्र में जाने से पहले द्वारकाधीश पहुंचे पीएम मोदी

इस आलौकिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना एक दिव्य अनुभव था. मुझे आध्यात्मिक भव्यता और कालातीत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव का महसूस हुआ. भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें. पानी में अपनी प्रार्थना से पहले मोदी ने सुबह द्वारकाधीश मंदिर का दौरा किया. जहां मंदिर से उपहार के रूप में उन्हें भगवान कृष्ण की एक मूर्ति भेंट की गई.