menu-icon
India Daily

लाल किले से PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 'मैं अगले 15 अगस्त को फिर आऊंगा'

PM Modi: पीएम ने 90 मिनट से अधिक का भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान और दावे किए. देश की जनता को उन्होंने परिवारजन कहकर संबोधित किया.

Gyanendra Tiwari
लाल किले से PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 'मैं अगले 15 अगस्त को फिर आऊंगा'

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से देश को संबोधित किया. पीएम ने 90 मिनट से अधिक का भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान और दावे किए. देश की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह अगले साल 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करने फिर से आएंगे.

यह भी पढ़ें-  आज ही के दिन MS Dhoni ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा, अचानक फैसला लेकर तोड़ दिया था फैंस का दिल

पीएम मोदी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले में तिरंगा फहराया और देश को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कई बड़ी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब हमारी सरकार सत्ता में आई थी तो मैंने परिवर्तन लाने का वादा किया था. आपने मुझपर भरोसा जताया और मैंने आपके वादों को विश्वास में बदल दिया है.

'मैं फिर आऊंगा'
उन्होंने आगे कहा कि आपके आपने 2019 में मुझे दोबारा से आर्शीवाद दिया. दोबारा से परिवर्तन करने का मौका दिया. मैं आपके हर एक सपने को पूरा करूंगा. मेरे देशवासियों मैं फिर से अगले 15 अगस्त को आउंगा. मै देश के लिए ही जीता हूं. मै सिर्फ आपके लिए पसीना बहा रहा हूं. आप ही मेरा परिवार हैं. मैं अपने परिवार को दुख नहीं दे सकता हूं.

उन्होंने कहा कि अगले पांच साल भारत के अभूतपूर्व विकास के साल है. 2047 के भारत के सपनों को साकार करने का सबसे स्वर्णिम क्षण अगले पांच साल हैं. मै इसी प्राचीर लाल किले से अगली बार देश की उपलब्धियों को आपके सामने रखूंगा.

परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत के विकास के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है. हम सभी को ऐसे भारत का निर्माण करना है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी छोटी-छोटी चीजों के लिए संघर्ष न करें. हमें बापू के सपनों का भारत बनना है.

अपने भाषण का समापन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "चलता-चलाता काल चक्र, अमृत काल का भाल चक्र, सबके सपने अपने सपने, पनपे सपने सारे, धीर चले वीर चले, चले युवा हमारे, नीति सही रीति नई, गति सही राह नई, चुनो चुनौती सीना तान, जग में बढ़ाओ देश का नाम."

पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी का भाषण समाप्त होने के बाद तिरंगे रंग के ढेर सारे गुब्बारे आसमान की हवा में छोड़े गए. पूरा देश तिरंगे झंडे के रंग में रंगा हुआ है.

यह भी पढ़ें-  लालकिले से PM मोदी ने ऐसा क्या बोला दिया कि हाथ जोड़ने लागे सामने बैठे CJI चंद्रचूड़